Type Here to Get Search Results !

फोड़े फुंसी हटाने के घरेलू उपाय-home remedies for abscess in hindi

 फुंसी हटाने के घरेलू उपाय- home remedies for abscess in hindi

फोड़ा फुन्सी खून में विकार होने से फुन्सी निकलते हैं। वर्षा ऋतु में अधिक आम खाने से या गंदे पानी में घुमने से फोड़े फुन्सी निकलते हैं। फुन्सीयां पहले लाल रहती है। फिर उन में दर्द भी रहता है कभी कभी इनमें मवाद और गंदा खून भी रह जाता है, और अधिक जलन और खुजली भी होती है, तो चलिए अब जानते है फोड़ा फुन्सी के घरेलू नुस्खे क्या है। 

फोड़े फुंसी हटाने के घरेलू उपाय-home remedies for abscess in hindi
home remedies for abscess in hindi

home remedies for abscess in hindi

  1. गाजर का रस फोड़े फुन्सीयों पर लगाने से काफी आराम मिलता है।
  2. आटे में हल्दी और देशी गाय का घी मिलाकर पुल्टीस बांधने से फोड़े फुन्सी जल्दी एक जाते है, मवाद निकल जाता है।
  3. लौंग को चंदन के साथ पिसकर लगाने से फुन्सियो में लाभ होता है।
  4. थोड़ी हल्दी को शहद में मिलाकर चाटने से भी फोड़े फुंसी में आराम मिलता है।
  5. चंदन घिसकर लगाने से भी फुन्सीयों में आराम मिलता है।
  6. सरसों के तेल में जरासी हल्दी और केले की जड़ का पाउडर मिलाकर लगाये।
  7. मेहंदी के उबले हुए पानी को फुन्सीयों में लगाने से आराम मिलेगा।
  8. अंगूर की पत्तियों का रस फोड़े फुन्सियो पर लगाये तथा करेल का रस फुन्सियों पर लगाने से भी आराम मिलता है, अनन्नास  का गुदा लगाने से भी आराम मिलता है।
  9. थोड़ा सा बथुआ औऱ थोड़ी सी सौंठ और जरा सा नमक तीनो को पीसकर मिलाओ फिर काली मिट्टी में मिलाकर फोड़े फुन्सियों पर लेप लगाने से आराम मिलेगा।
  10. नीम की पत्तियों की पुल्टीस बांधने से तथा नीम की छाल का पानी लगाने से फोड़े फुन्सी जल्दी ठीन हो जाती है।
  11. फोड़े फुन्सियों पर लौंग घिसकर लगाने से भी आराम मिलता है, लौंग और हल्दी दोनो को मिलाकर लगाने से भी आराम मिलता है।
  12. नाम की पत्तियाँ, हीगं और लहसुन इन सब को पिसकर फोड़े फुन्सियों पर लगाने से राहत मिलेगी।
  13. करंज और निरगंडी की छाल और नीम को पीसकर फोड़े फुन्सियों पर लगाने से आराम मिलेगा।
  14. गाजार और बथुए आर पालक का रस बराबर मात्रा में मिलाकर फो़ड़े फुन्सियों पर लगाने से लाभ होगा।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad