General Knowledge Questions and Answers Latest {GK IN HIDNI}
प्रश्न-1 नम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने यह सिद्ध किया कि सूर्य के चारों
ओर प्रत्येक नक्षत्र का मार्ग दीर्घवृत्ताकार हैं ?
A-
केप्लर
B- गैलीलियो
C- न्यूटन
D- कॉपरनिकस
उत्तर व्याख्या-
केप्लर के प्रथम
नियम (कक्षा के नियम) के अनुसार, सूर्य के केन्द्र बिंदु में रहने वाला प्रत्येक
ग्रह दीर्घवृत्तीय कक्ष में सूर्य की परिक्रमा करता है। गुरूत्वाकर्षण बल के विपरीत
प्रभाव के परिणामस्वरूप कक्ष का आकार दीर्घवृत्ताकार होता है। सूर्य के चारों ओर
परिक्रमा करने वाले कक्षों के लिए केप्लर के नियम की व्युत्पत्ति की गई थी, लेकिन
यह नियम उपग्रह कक्षों पर भी लागू होता है।
प्रश्न-2- विश्व के कितने धरातल में पानी हैं?
A- 55 प्रतिशत
B-
70 प्रतिशत
C- 80 प्रतिशत
D- 25 प्रतिशत
उत्तर व्याख्या-
पृथ्वी की सतह का
70.8 प्रतिशत भाग जल से निर्मित है, जबिक 29 प्रतिशत भाग महाद्वीपों औऱ द्वीपों से
निर्मित है। पृथ्वी का लगभग 96.5 प्रतिशत जल सागरों एवं महासागरों में खारे जल के
रूप में समाहित है, जबकि शेष 3.5 प्रतिशत पीने योग्य ताजा जल झीलों, ग्लेशियरों और
ध्रुवीय हिमच्छदों में बर्फ के रूप में जमा है।
प्रश्न-3- वर्गीकरण का प्राकृतिक सिस्टम किस वनस्पति विज्ञानी ने प्रस्तुत
किया था?
A- भारतीय
B- जर्मन
C- स्वीडिश
D-
ब्रिटिश
उत्तर व्याख्या-
कीव स्थित रॉयल
बोटानिकल गार्डन से संबंधित दो महान ब्रिटिश वनस्पति बैज्ञानिकक जॉर्ज बेंथम और सर
जोसफ हूकर ने अपने जनरल प्लांटेरम (1862-1883) मे सर्वश्रेष्ठ और अत्यधिक लोकप्रिय
वर्गीकरण की प्राकृतिक प्रणाली की अवधारणा प्रस्तुत की थी। उन्होंने प्राकृतिक
योजना के आधार पर पौंधें का वर्गीकरण किया था। यह प्रणाली केवल प्रजनन अवयवों और
ढाँचागत संबंधों की विशेषताओं पर ही आधारित नहीं थी, बल्कि इसमें अन्य सभी महत्वपूर्ण विशेषाओं के
अनुसार वर्गीकृत किया गया था।
प्रश्न-4- प्रथम भाषायी राज्य किसे बनाया गया था?
A- केरल
B- तमिलनाडु
C-
आंध्र प्रदेश
D- महाराष्ट्र
उत्तर व्याख्या-
भाषा के आधार पर
राज्यों का पुनर्गठन करते हुए, 1 अक्टूबर 1953 को तेलुगू भाषा बोलने वाले आंध्र
प्रांत को मद्रास राज्य से अलग करते हुए आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना की गई थी,
आंध्र प्रदेश भाषा के आधार पर गठित होने वाला देश का प्रथम राज्य है। लम्बे समय तक
किए गए आंदोलन और 56 दिनों की भूख- हड़ताल के कारण पोट्टी श्रीरामुलु की मृत्यु हो
जाने के बाद ही आंध्र प्रदेश की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ। तत्पश्चात् राज्य
पुनर्गठन अधिनियम 1956 द्वारा विघमान हैदराबाद प्रांत के तेलुगू बोलने वाले
क्षेत्रों के साथ आंघ्र राज्य का विलय करते हुए आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना की
गई।
प्रश्न-5- अरूंधती राय किस पुस्तक की लेखिका है?
A-
गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स
B- डिस्ग्रेस
C- माई चाइल्डहुड डेज
D- द टिन ड्रम
उत्तर व्याख्या-
द गॉड ऑफ स्मॉल
थिंग्स भारतीय लेखिका अरूंधति रॉय का प्रथम उपन्यास है। यह जुड़वाँ भाईयों के बचपन
के अनुभवों पर आधारित एक कहानी है, जिनका जीवन लव लॉज द्वारा बर्बाद हो जाता है।
कहानी यह बताती है कि किसे प्रेम करना
चाहिए और कितना इस उपन्यास ने वर्ष 1997 में बूकर पुरस्कार जीता था।
प्रश्न-6- तमिलनाडु के निम्नलिखित जिलों में कौन सा जिला लवणता वृद्धि के कारण
खेती के योग्य नहीं हैं?
A- कोयंबतूर
B- तिरूचिरापल्ली
C-
नागापट्टिनम
D- रामनाथपुरम
उत्तर व्याख्या-
तमिलनाडु का
नागापट्टीम जिला दिसम्बर 2004 में आई सूनामी के
कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। तटवर्ती क्षेत्रों मे कृषि भूमि को
बड़े पैमाने पर अत्यधिक हानि का समाना करना पड़ा जिससे भूमि मरूभूमि में परिवर्तित
हो गई। खड़ी फसलों के साथ कृषि भूमि का बहुत बड़ा
भाग नष्ट हो गया था और समुद्री जल के अन्तर्वाह के कारण भूमि कृषि योग्य
नहीं रही। इसे अत्यधिक खारी मृदा वाले जिले के रूप चिन्हित किया गया जिसमें दान की
केती नहीं की जा सकती, जब तक की समूची मिट्टी की ताजे जल और जिप्सम में जलमग्न न
कर दिया जाए। इसके अलावा, जलकृषि गतिविधि द्वारा भी लवण के विसर्जन को बढ़ावा मिला
जिससे अन्त प्रतिशत स्थलीय भूमि खारी हो गई और अन्य कृषि उद्धेश्यों के लिए
उपयुक्त नहीं रही।
प्रश्न-7- निम्नलिखत में से कौन सा प्रघटना यह निर्णय लेने में सहायक होती है
कि प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग है?
A- व्यतिकरण
B- विवर्तन
C-
ध्रुवीकरण
D- अपवर्तन
उत्तर व्याख्या-
प्रकाश के
विवर्तन और व्यत्तिकरण के दृश्य (घटना) ने सफलतापूर्वक सिद्ध कर दिया कि प्रकाश,
तरंग का एक रूप है। लेकिन ये इसका निर्णय करने में असफल रहे कि प्रकाश अनुप्रस्थ
तरंग है या अनुदैर्ध्य तरंग। वास्तव में, केवल ध्रुवीकरण के दृश्य की खोज के बाद
ही यह सिद्ध हो सका कि प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग है। ध्रुवीकरण की अद्भुत घटना की
खोज 1690 में सर्वप्रथम ह्यूगेन्स ने की थी। विवर्तन और व्यक्तिकरण की अद्भुत घटना
के द्वारा केवल अनुप्रस्थ तरंगों को ही प्रदर्शित किया जा सकता है। इस प्रकार, के
ध्रुवीकरम की खोज हमें यह सिद्ध करने मे सहायता करती है कि प्रकाश एक अनुप्रस्थ
तरंग है।
प्रश्न-8- ROM के सभी रूपों को और क्या कहते हैं?
A- फ्रीवेयर
B- मिडिलवेयर
C-
फर्मवेयर
D- शेयरवेयर
उत्तर व्याख्या-
जैसा कि नाम से
स्पष्ट है रीड ओनली मेमोरी य ROM मेमोरी जो
इन्फॉमेंशन स्टोर करती है उसे केवल रीड किया जा सकता है। कम्प्यूटर के पॉवर्ड ऑन
होने पर प्रोसेस के लिए किसकी आवश्यकता होती है, से संबंधित बेसिक इन्फॉर्मेशन रोम
में समाहित होती है। इसे विशिष्टत प्रतिशत कम्प्यूटर के फर्मवेयर कम्प्यूटर के
आरंभ होने के लिए बेसिक कोड का प्रतिनिधित्व करता है। एक बार कम्प्यूटर के आरंभ हो
जाने और रनिंग करे पर सीपीयू सारी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है। फर्मवेयर को
बीआईओएस या बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम के रूप में भी जाना जाता है।
प्रश्न-9- क्योटो प्रोटोकोल क्या है?
A- यह अम्लीय वर्षा का कम करने
के उपाय करने के लिए देशों के बीच करार होता है।
B- यह प्रदूषण नियंत्रण के लिए
वृक्षारोपण करने के उपाय के लिए देशों केबीच करार होता है।
C- यह न्यूक्लियर ऊर्जा का
प्रयोग शुरू करने के लिए देशों के बीच करार होता है।
D-
यह ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए उपाय करने
के लिए देशों के बीच हरार होता है।
प्रश्न-10- सरलतम सीपीयू अनुसूची कलन विधि क्या है?
A- एस.जे.एफ. अनुसूची कलन
विधि
B- राउंड-रोबिन अनुसूची कलन
विधि
C- बहुस्तरीय अनुसूची कलन विधि
D-
एफ.सी.एफ.एस. अनुसूची कलन विधि
उत्तर व्याख्या-
पहले आओ-पहले पाओ
(अर्थात् FCFS) शेड्यूलिंग
ऐल्गोरिदम है। यह बैंक, डाकघर या कॉपी करने वाली मशीन के पास लाइन में खड़े अपनी
बारी इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के समान
है। इसके अंतर्गत सीपीयू को जो प्रक्रिया (प्रोसेस) सौंपी जाती है, सीपीयू
से पहले निष्पादित करता है। हालांकि, एफसीएफएस प्रोसेस के अंतर्गत ऐवरेज वेटिंग
टाइम बहुत ज्यादा है।
प्रश्न-11- रोमांसिंग विद लाइफ पुस्तक के लेखक कौन है?
A- कपिल देव
B-
देव आनंद
C- बिल क्लिंटन
D- शशि थरूर
उत्तर व्याख्या-
रोमांसिंग विद लाइफ नामक पुस्तक देव आनंद की आत्मकथा हैं। यह
पुस्तक सर्वप्रथम सितम्बर 2007 में जारी की गई थी। इस पुस्तक में पहली बार बॉलीवुड
के सदाबहार अभिनेता देव आनंद के असाधारण जीवन की पूरी कहानी का विस्तार से वर्णन
किया गया था। इसमें युवा अभिनेता देव आनंद की 1930 की गुरदासपुर और लाहौर की
कहानी, 1940 में बम्बई में उनके संघर्ष की कहानी, सुरैया के साथ उनके रोमांस की
चर्चा, सह अभिनेत्री कल्पना कार्तिक से उनका विवाह और कई प्रतिभाशाली अभिनित्रियों
के साथ उनके संबंधों का वर्णन शामिल है।
प्रश्न-12- कौन से गोल मेज सम्मेलन में महात्मा गाँधीजी ने भाग लिया था?
A- प्रथम गोल-मेज सम्मेलन,
1930
B-
द्वितीय गोल-मेज सम्मेलन, 1931
C- तृतीय गोल मेज सम्मेलन, 1932
D- उपर्युक्त सभी में
उत्तर व्याख्या-
7 दिसम्बर, 1931 की लंदन में आयोजित दूसरे गोलमेज सम्मेलन में
गाँधीजी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था। सम्मेलन में गाँधी
जी भागीदारी वायसराय लॉर्ड इर्विन और उनके मध्य हुए समझौते का परिचायक थी जिसे
गाँधी इर्विन समझौता के नाम से जाना जाता है। कांग्रेस ने प्रथम गोलमेज सम्मेलन का
बहिष्कार किया था।
प्रश्न-13- भारतीय सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A- जयपुर में
B-
देहरादून में
C- हैदराबाद में
D- नई दिल्ली में
उत्तर व्याख्या-
सर्वे ऑफ इंडिया का मुख्यालय देहरादून, उत्तराखण्ड में स्थित
हैं। यह मानचित्रण और निरीक्षण के क्षेत्र में भारत की केन्द्रीय इंजीनियरिंग
एजेंसी है। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण में सहायता के
लिए वर्ष 1767 में स्थापित यह भारत सरकार के सबसे पुराने इंजीनियरिंग विभागों में
से एक है।
प्रश्न-14- प्लैंक के अचर में किसका आयाम होता है?
A-
ऊर्जा का
B- रैखिक गति
C- कोणीय गति
D- बल
उत्तर व्याख्या-
प्लांक के स्थिरांक (h) को समानुपातिक स्थिरांक के
रूप में पारिभाषित किया जा सकता है जो विधुत-चुम्बकीय तंरग की आवृत्ति (v) वाले फोटोन की ऊर्जा (e) से संबंधित है। गणितीय
दृष्टि से, प्लांक का स्थिरांक (h) =ऊर्जा (E) / आवृत्ति (v) । कवाण्टम सिद्धांत के
आविष्कारक मैक्स स्थिरांक रखा गया। उन्होंने 1900 में इस सिद्धांत की खोज की थी।
प्रश्न-15- न्यूक्लियर त्रिज्या को अभिव्यक्त करने के लिए सबसे उपयुक्त यूनिट क्या है?
A- नैनोमीटर
B- फर्मी
C-
ऐंग्सट्रम
D- माइक्रोन
उत्तर व्याख्या-
परमाणविक परिधि परमाणु के आकार का मापक है। इसे एक साथ आबंध बनाने
वाले दो समान परमाणुओं के नाभिक की एक-आधे दूरी के रूप में पारिभाषित किया जाता
है। अंगस्ट्रॉम परमाणविक परिधि की माप के लिए प्रयोग की जाने वाली सर्वाधिक
सामान्य इकाई है। यह 1.0 X 10-10 मीटर के समान है। अधिकांश
परिभाषाओं के अनुसार, पृथक् उदासीन परमाणुओं की परिधि सामान्यत प्रतिशत 30 और 300 PM (मीटर के ट्रिलियनथ्स के
समान)।
प्रश्न-16- ललित कला अकादमी किसके संवर्धन के लिए समर्पित हैं?
A-
ललित कला
B- साहित्य
C- संगीत
D- नृत्य एवं नाटक
उत्तर व्याख्या-
ललित कला अकादमी या नेशनल अकेडमी ऑफ आर्ट भारत की राष्ट्रीय उत्कृष्ट कला अकादमी है जो चित्रकला, मूर्तिकला और लेखाचित्र- कला को प्रोत्साहित करती है। यह देश और विदेश दोनों में भारतीय कला का प्रचार-प्रसार करने के लिए 1954 में भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में स्थापित एक स्वायत्त संगठन है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
प्रश्न-17- मांग वक्र कब अंतरित नहीं होता?
A- जब केवल आय बदलती है
B- जब केवल ऐवजी उत्पादों की
कीमतें बदलती है
C- जब विज्ञापन व्यय में कोई
बदलाव होता है
D-
जब केवल वस्तुओं की कीमत बदलती है
उत्तर व्याख्या-
अर्थशास्त्र में, मांग वक्र का आलेख (ग्राफ) किसी वस्तु की
कीमत और दी गई कीमत पर उपभोक्ताओँ द्वारा वस्तुओँ को खरीदने की इच्छा और समर्थता के मध्य के संबंधों का वर्णन करता है।
वस्तुओं की कीमत में परिवर्तन होने से मांग वक्र में बिना किसी स्थानान्तरण के
परिवर्तन होगा। साधारण शब्दों में वस्तु की कीमत में कमी या वृद्धि होने से केवल मांग
में संकुचन या विस्तारण होगा (अर्थात् कीमत में वृद्धि से संकुचन जबकि कीमत में
कमी से विस्तारण की स्थिति उत्पन्न होगी)। मांग में कमी या वृद्धि की कीमत के
अलावा, मांग के अन्य निर्धारकों में परिवर्तन होता है। इस प्रकार, जब वस्तु की
कीमत में परिवर्तन होता है तो मांग वक्र में कोई परिवर्तन नहीं होता, हालांकि मांग
के अन्य निर्धारकों में परिवर्तन होने की स्थिति में मांग वक्र दायीं ओर या बायीं
ओर स्थानान्तरित हो जाता है।
प्रश्न-18- कथकली नृत्य का प्रचलन किस राज्य में है?
A-
केरल
B- आंध्र प्रदेश
C- तमिलनाडु
D- उड़ीसा
उत्तर व्याख्या-
कथकली केरल के सर्वाधिक लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्य नाटक के रूप
में जाना जाता है। कथकली शब्द का
साहित्यिक अर्थ कहानी का मंचन है। यह नृत्य अपने विशालस अलंकृत श्रृंगार और
वेशभूषाओँ के लिए जाना जाता है। महाभारत, रामायण और पुराणों में भी इस नृत्य का
वर्णन किया गया है।
प्रश्न-19- प्रस्वेदन किस स्थिति में बढ़ता है?
A-
गर्म, शुष्क और हवादार स्थिति में
B- गर्म, नम और हवादार स्थिति
में
C- ठंडी, नम और हवादार स्थिति
में
D- ठंडी, शुष्क और शांत स्थिति
में
उत्तर व्याख्या-
वे अवस्थाएँ जिससे वाष्पीकरण की दर में वृद्धि होती है उनमें
वाष्पोत्सर्जन की दर में भी वृद्धि होती है। वाष्पोत्सर्जन आर्द्र या शांत
अवस्थाओँ की तुलना में गर्म, शुष्क और हवादार अवस्थाओं में अधिक तेजी से होता है।
प्रकाश अधिक मात्रा भी वाष्पोत्सर्जन की गति में वृद्धि कर देती है।
प्रश्न-20- क्रिस्मस फैक्टर किसमें निहित होता है?
A-
रक्त जमाव
B- उत्सर्जन
C- पाचन
D- श्वसन
उत्तर व्याख्या-
फैक्टर IX को क्रिसमस तत्व के नाम से
भी जाना जाता है, यह स्कंदन प्रणाली की सेरिन प्रोटिएजे मे से एक है। यह पेप्टिडेज
फेमिली SI से संबंधित है। इस प्रोटीन की कमी से हीमोफिलिया भी नामक रोग हो जाता है।
स्टीफन क्रिसमस नामक युवा बालक के हीमोफिलिया से पीड़िता हेने के बाद वर्ष 1952
में इस रोग की पहचान की गई थी।
प्रश्न-21- इलाहाबाद स्तंभ शलालेख किसने बनवाया था?
- हरिसेन
- महासेन
- वीरसेन
- विष्णुसेन
उत्तर व्याख्या-
इलाहाबाद स्तम्भ अभिलेख या इलाहाबाद प्रशस्ति गुप्त साम्राज्य
के सबसे महत्वपूर्ण शिलालेख साक्ष्यों में से एक है। समुद्रगुप्त के मंत्री और
दरबारी कवि हरिसेन द्वारा इसकी रचना की गई थी। यह अभिलेख समुद्रगुप्त के शासन काल और युद्ध में उनकी
विजयों का सुस्पष्ट वर्णन करता है।
सिर्फ पहचान काफी नहीं होती है सार्थक अभ्यास ही सफलता देगी।
- Click here- Facebook group
- Click here- Telegram group
- CLICK HERE- {Top-50 Imp} Gk Questions in Hindi and Answers | Gk Questions in Hindi with Answers
- CLICK HERE- TOP 100 History Questions परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं
- CLICK HERE-( TOP 50 ) G k pdf in Hindi | Most Important General Knowledge Questions in Hindi
- Click Here- CLICK HERE- (GK) 2020 | Railway Group D Important Question in Hindi
- CLICK HERE-100-Most Important General Knowledge Questions in Hindi 2020
- CLICK HERE- English सिखने का तरीका हिन्दी में- English Speaking Course 2020
- CLICK HERE- General Knowledge Question and Answer in Hindi | General Knowledge Questions with Answers in Hindi