Type Here to Get Search Results !

Top 100 Most Important General Knowledge Question and Answer in Hindi

General Knowledge Question and Answer in Hindi | General Knowledge Questions with Answers in Hindi




general knowledge questions with answers in hindi,general knowledge questions and answers in hindi,easy general knowledge questions and answers in hindi
General Knowledge Question and Answer in Hindi
प्रश्न-1- भारत का प्रथम राष्ट्रीय उघान कौन-सा हैं?

A-    डचिगम वन्य जीव अभयारण्य
B-     सिमलीपाल नेशनल पार्क
C-     कॉर्बेट नेशनल पार्क
D-    हजारीबाग नेशनल पार्क



उत्तर- कॉर्बेट नेशनल पार्क


उत्तर व्याख्या- 

हेली नेशनल पार्क के रूप में भारत के प्रथम राष्ट्रीय प्राणी उघान की स्थापना 1936 में की गई थी। वर्तमान में इस उघान को जिम कॉर्बेंट राष्ट्रीय प्राणी उघान के रूप में जाना जाता है। यह प्राणी उघान उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। शिकारी से संरक्षणवादी बने एंग्लो-इंडियन जिम कॉर्बेंट के नाम पर उघान का नाम बदलकर जिम कॉर्बेंट राष्ट्रीय प्राणी उघान रखा गया। उन्होंने उघान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


प्रश्न-2- चहलगानी या फोर्टी के रूप में विख्यात् तुर्की सामंतो की शक्ति को भंग करने वाला प्रथम दिल्ली सुल्तान कौन सा था?

A-   इल्तुतमिश
B-    रजिया
C-    कुतुबुद्दीन ऐबक
D-   बलबन



उत्तर- बलबन


उत्तर व्याख्या- 

बलबन मजबूत इरादों के साथ 1266 में शासक बना। उसने दरबार में विघमान सबसे महत्वपूर्ण 40 कुलीनों  के समूह चहलगानी को तोड़ दिया और ताज एंव सिंहासन की प्रतिष्ठा पुनः स्थापित की। यह सल्तनत की स्थिरता में उसका सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण योगदान था।


प्रश्न-3- किस तंत्र मे कुछ लोग अधिक लोगों पर शासन करते हैं?

A-   एकतंत्र
B-    राजतंत्र
C-    अल्पतंत्र
D-   धनितंत्र



उत्तर- अल्पतंत्र


उत्तर व्याख्या- 

कुलीनतंत्र से तात्पर्य सत्ता के उस रूप से है जिसमें सत्ता कुछ प्रभानशाली लोगों के हाथों में होती है। कुलीनता, धन, पारिवारिक पृष्ठभूमि, शिक्षा, निगम, धर्म या सैन्य नियंत्रण इत्यादि के द्वारा इन लोगों की पहचान की जा सकती हैं। अरस्तु ने कुलीनतंत्र के लिए पर्यायवाची शब्द का प्रयोग करते हुए इसे अमीरों का शासन की संज्ञा दी है। वर्तमान में इस शब्द के लिए प्रायः धनिकतंत्र शब्द का प्रयोग किया जाता है।


प्रश्न-4- केन्द्रीय प्रवृत्ति का सर्वाधिक स्थिर माप क्या हैं?

A-   माध्यिका
B-    परास
C-    माध्य
D-   बहुलक
               


उत्तर- माध्य


उत्तर व्याख्या- 

केन्द्रीय प्रवृत्ति के मापन के लिए माध्य को सर्वश्रेष्ठ माप माना जाता है। और इसका सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है। यह सभी प्रेक्षणओं के औसत का प्रतिनिधित्व करत हैं तथा यह सभी एकत्रित संख्याओं का औसत निकालते हुए सर्वोत्कृष्ट आँकड़ों की संख्या का वर्णन करता हैं।


प्रश्न-5- ब्राबोर्न स्टेडियम कहाँ स्थित हैं?

A-   कटक
B-    मुम्बई
C-    कोलकाता
D-   जमशेदपुर



उत्तर- मुम्बई


उत्तर व्याख्या- 

महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित ब्राबोर्ने स्टेडियम एक क्रिकेट ग्राउंड है। यह ग्राउंड क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के स्वामित्व में है। ब्राबोर्ने स्टेडियम भारत का प्रथम स्थायी खेल स्थल है।



प्रश्न-6- रेपसीड निम्नलिखित में से किससे संबंधित होता हैं?

A-   अलसी से
B-    कॉफी से
C-    सरसों से
D-   काली मिर्च से



उत्तर- सरसों से


उत्तर व्याख्या- 

रेपसीड, ब्रासिकेसी (सरसों या बंद गोभी) प्रजाति का एक चमकीले- पीले फूल वाला सदस्य हैं। रेपसीड सरसों कुल के समान पौधे की प्रजाति से संबंधित है। इसे कई देशों में कैनोला के नाम से भी जाना जाता है।


प्रश्न-7- निम्निलिखित में से क्या SO2 प्रदूषण का सर्वोत्तम सूचक हैं?

A-   टेरिडोफाइट
B-    शैवाल
C-    लाइकेन
D-   ब्रायोफाइट



उत्तर- लाइकेन


उत्तर व्याख्या- 

फफूँदी और शैवाल के पारस्परिक साहचर्यों के द्वारा शैवाक (लाइकेन) की व्युपत्ति होती है। शैवाक (लाइकेन) वायु मे प्रदूषण के कारण सल्फर डाईऑक्साइड के प्रति संवेदनशील होता है। यदि सल्फर डाईऑक्साइड के कारण वायु अत्यधिक प्रदूषित हो गई तो शैवाकों (लाइकेन) का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और केवल रहे शैवाल ही शेष रह जाएँगे। यदि वायु स्वच्छ है तो झाड़ीदार, रोयेंदार और पत्तेदार शैवाक(लाइकेन) पर्याप्त मात्रा में होते हैं।



प्रश्न-8- दाँतो की कठोर इनेमल परत क्या होती हैं?

A-   कैल्सियम ऑक्साइड
B-    कैल्सियम फॉस्फेट
C-    कैल्सियम हाइड्रॉक्सी एपेटाइट
D-   कैल्सियम हाइड्रोक्साइड



उत्तर-  कैल्सियम फॉस्फेट


उत्तर व्याख्या- 

हाइड्रॉक्सिएपैटाइट इनेमल का प्राथमिक खनिज है जो कि एक क्रिस्टलीय कैल्सियम फॉस्फेट है। कैल्सियम फॉस्फेटको अस्थि खनिज के नाम से भी जाना जाता है। इनेमल मानव शरीर का सबसे कठोर पदार्थ है। इसमें खनिज की मात्रा सर्वाधिक 96 प्रतिशत और शेष मात्रा कार्बोनिक पदार्थ और जल की होती है।


प्रश्न-9- कैन सा विटामिन प्रतिरक्षा प्रदान करता हैं?

A-   A
B-    E
C-    C
D-   D



उत्तर- C


उत्तर व्याख्या- 

विटामिन C और विटामिन E दोनों संक्रमण से लड़ने में शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति मे वृद्धि करते हैं। हालांकि  लाभों के आधार पर विटामिन E की तुलना विटामिन C से करने पर विटामिन E  को द्वितीतक श्रेणी में रखा जाता है। विटामिन C सबसे लाभकारी एंटाऑक्सीडेन्ट्स में से एक है  जो प्रतिरक्षण प्रणाली के विकास में सहायता करता है। और कई प्रकार के कैंसर की रोकथाम में भी सहायक हैं।



प्रश्न-10- पारिस्थितिकी विज्ञान केन्द्र कहाँ स्थित हैं?

A-   बेंगलुरू में
B-    नई दिल्ली
C-    इलाहाबाद
D-   करनाल
    


उत्तर-  बेंगलुरू में


उत्तर व्याख्या- 

पारिस्थितिक विज्ञान केन्द्र (सेंटर फॉर इको-लॉजिकल साइंसेज), भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलौर में स्थित हैं। पर्यावरण और वन मंत्रालय के सहयोग से पारिस्थितिकी के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के अनुसंधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 1983 में इसकी स्थापना की गई थी।




प्रश्न-11-   पेनिसिलिन की खोज किसने की थी?

A-    अलेक्जेंडर फ्लेमिंग नें
B-     इयान फ्लेमिंग ने
C-     एडवर्ड जेनर
D-    लुई पास्चर



उत्तर- अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने


उत्तर व्याख्या-

पेनिसिलिन प्रतिजीवाणुओँ का एक समूह हैं  जिसकी खोज स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक अलेक्जेंडर फ्लेमिंग द्वारा 1928 में की गई थी। उन्होंने पेनिसिलियम नोटेटम से बेन्जीलपेनिसिलिन (पेनिसिलिन G) की खोज की थी। इस खोज के लिए उन्हें हॉवर्ड फ्लॉरी और इर्नस्ट बोरिस चेन के साथ 1945 में चिकित्सा शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


प्रश्न-12- किस दिन पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होती हैं?

A-   23 दिसम्बर
B-    21 मार्च
C-    4 जुलाई
D-   3 जनवरी



उत्तर- 3 जनवरी


उत्तर व्याख्या- 

पृथ्वी प्रत्येक वर्ष 3 जनवरी को सूर्यी के अत्यंत निकट आ जाती है। यह प्रत्येक वर्ष लगभग 4 जुलाई को सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर होती है। पेरिहेलियन (उपसौर या सूर्यनिच्च) पृथ्वी के कक्ष में स्थित वह बिन्दु है, जहाँ पर पृथ्वी सूर्य के अत्यंत  निकट होती है। एपेलियन (उपसौर या सूर्योच्च) पृथ्वी कक्ष का वह बिन्दु है जहाँ पृथ्वी से अधिक दूर होती है।


प्रश्न-13- दिल्ली सल्तनत का अंतिम वंश क्या था?

A-   लोदी वंश
B-    गुलाम वंश
C-    खिलजी वंश
D-   सैय्यद वंश



उत्तर- लोदी वंश


उत्तर व्याख्या- 

लोदी राजवंश (1451-1526) पाँच राजवंशों में से अंतिम राजवंश था जिसने दिल्ली सल्तनत पर क्रमबद्ध तरीके से शासने किया। चार अन्य राजवंश थे मामलुक राजवंश (1206-90), खिलजी राजवंश (1290-1320), तुगलक राजवंश (1320-1414), और सैय्यद राजवंश (1414-1451)


प्रश्न-14- कम्पयूटर के एक भाग से दूसरे भाग में सिग्नल भेजने वाले इलेक्ट्रॉनिक पथ को क्या कहते हैं?

A-   सीरियर पोर्ट
B-    बस
C-    मोडम
D-   लॉजिक गेट
               


उत्तर-  बस


उत्तर व्याख्या- 

बस से तात्पर्य विघुत पथ या वायरों तारो के संग्रह से है, जिसके द्वारा डाटा एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर को संप्रेषित किया जाता है। यह एक संचरण पथ है जिसमें लाइऩ से संबद्ध प्रत्येक डिवाइस पर सिग्न्लस  भेजे जाते हैं या प्राप्त किए जाते हैं। इंटरनल बस कम्प्यूटर के सभी आंतरिक भागों को सीपीयू और मेन मेमोरी में जोड़ता है।


प्रश्न-15- शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों की जाँच करने के लिए पुलिस द्वारा प्रयुक्त श्वास विश्लेषण किस रासायनिक आधार पर कार्य करता हैं?

A-   अवक्षेपण अभिक्रिया
B-    संकुलन अभिक्रिया
C-    अम्ल-क्षार अभिक्रिया
D-   रेडॉक्स अभिक्रिया



उत्तर-  रेडॉक्स  अभिक्रिया


उत्तर व्याख्य- 

शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों का परीक्षण करने के लिए पुलिस प्रायः ब्रीथ ऐनालाइजर नामक उपकरण का प्रयोग करती है। यह उपकरण रिडक्शन ऑक्सिडेशन (रेडॉक्स) रिएक्शन ऑक्सिडेशन (रेडॉक्स) रिएक्शन रसायनों पर आधारित है। ड्राइवर  की साँस का नमूना ब्रीथ ऐनालाइजर में रखा जाता है, जहाँ यह पोटेशियम डाईक्रोमेट (K2 CR2 O7)- ऐसा रसायन जो पीला संतरी रंग का होता है के अम्लीय विलयन के साथ अभिक्रिया करता है। पोटेशियम डाईक्रोमेट के डाईक्रोमेट आयन द्वारा साँस मे विघमान ऐल्कोहल (इथेनॉल) को ऐसिटिक अम्ल में परिवर्तित (ऑक्सीडाइज्ड) किया जाता है। इसके साथ ही,  डाईक्रोमेट आयन का पता लगाया जाता है। (ए हैंड्स-ऑन इन्ट्रोडक्शन टू फॉरेंसिक साइंस क्रेकिंग द केस- लेखक- मार्क ओकुडा, फ्रैंक एच. स्टीफेन्सन)



प्रश्न-16- अंतिम अपीलीय न्यायालय कौन सा हैं?

A-   सिविल न्यायालय
B-    उच्च न्यायालय
C-    उच्चतम न्यायालय
D-   जिला न्यायालय



उत्तर-  जिला न्यायालय


उत्तर व्याख्या- 

सर्वोच्च न्यायालय कई वैध न्यायालयों के क्रम देश का सबसे बड़ा न्यायालय है। किसी अन्य न्यायालय द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों की समिक्षा नहीं की जा सकती। सर्वोच्च न्यायालय विशेष रूप से अपीलीय न्यायालय के रूप में कार्य करता है। यह निचली अदालतों या मध्यस्थ स्तर के अपीलीय न्यायालयों के द्वारा दिए गए निर्णयों की सुवाई करता है।


प्रश्न-17- निम्नलिखित में से कौन सी प्रजाति भारत में स्थानीय स्तर पर विलुप्त हो गई है?

A-   साइबेरियाई सारस
B-    सफेद पेट वाले बगुले
C-    जिप्स वल्चर
D-   जंगली उलूकक



उत्तर-  साइबेरियाई सारस


उत्तर व्याख्या- 

स्थानीय विलोपन, या विनाश किसी प्रजाति की वह अवस्था है जो अध्ययन के लिए चुने गए भौगोलिक क्षेत्र में नहीं पाए जाते, यघपि इनकी किसी अन्य क्षेत्र में अस्तित्व हो सकता है। भारत के संदर्भ में साइबेरियन सारस वर्ष 2002 से केवलादेव राष्ट्रीय प्राणी उघान में नहीं पाए जाते हैं (द हिन्दू न्यूजपेपर 26 मई 2012 जलवायु परिवर्तन के कारण यह पक्षी स्थानीय स्तर पर विलुप्त हो गया है। (मेकिंग सेंस ऑफ क्लाइमेट चेंज- ए बिगिनर्स गाइड टू ग्लोबल वार्मिंग)


प्रश्न-18- द्रव्यमान संख्या किसका योग हैं?

A-   प्रोटॉन और न्यूटॉन
B-    केवल प्रोटॉन
C-    इलेक्टॉन और प्रोटॉन
D-   इलेक्टॉन और न्यूटॉन



उत्तर-  प्रोटॉन और न्यूटॉन


उत्तर व्याख्या- 

द्रव्यमान संख्या से तात्पर्य परमाणु नाभिकों में विघमान प्रोटोनों और न्यूट्रॉनों (जिन्हें सामूहिक रूप से न्यूक्लीयोन्स के रूप में जाना जाता है) की कुल संख्या से हैं। रासायनिक तत्व के प्रत्येक भिन्न आइसोटोप के लिए द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है। यह परमाणु संख्या के समान नहीं है जो नाभिकों मे विघमान प्रोटोनों की संख्या व्यक्त करता है और इस प्रकार विशिष्ट रूप से एक तत्व की पहचान करता है।


प्रश्न-19- हानिकारक पराबैंगनी किरणों से रक्षा करने वाली भूमि के चारों ओर उपस्थित ओजोन परत के क्षय़ का कारण कौन सी गैस है?

A-   क्लोरोफ्लूरो कार्बन
B-    नाइट्रोजन
C-    नाइट्रोजन ऑक्साइड
D-   ऑक्सीजन



उत्तर- क्लोरोफ्लूरो कार्बन


उत्तर व्याख्या- 

क्लोरोफ्लूरो कार्बन को ओजोन परत को क्षति पहुँचाने वाली गैस के रूप में जाना जाता है। ये गैस कार्बन, क्लोरीन और फ्लुओरिन के कार्बनकि यौगिकों से मिलकर बनी है, जो मीथेन, इथेन और प्रोपेन के वाष्पशील व्युत्पन्न के रूप में उत्पन्न हुई है। जब ये गैसें उत्सर्जित हेने के बाद समतापमण्डल पर पहुँचती हैं तो परतों को क्षति पहुँचाने के लिए पृथक् रूप से क्लोरीन परमाणु निर्मुक्त करती है, जो पृथ्वी की ओजोन परत को नुकसान पहुँचाती हैं। माँट्रियल प्रोजोकॉल सन्धि के द्वारा CFCs  गैसों के उत्सर्जन पर रोक लगा दी गई है।


प्रश्न-20- किस देश ने समुद्रों की रान की उपाधि प्राप्त की हैं?

A-   ब्रिटेन
B-    जर्मनी
C-    इटली
D-   फ्रांस
    


उत्तर-  ब्रिटेन ने



उत्तर व्याख्या- 

अपने नौसैनिक पराक्रम के कारण ब्रिटन को 18वीं और 19वीं शताब्दी में समुद्रों की रानी के रूप में जाना जाता है। ब्रिटिश नौसैनिक बेड़ों की सहायता से ब्रिटेन ने महाद्वीप के बाहर भी अपने प्रादेशिक प्रभुत्व का विस्तार किया और इससे ब्रिटेन को अपने किसी भी शत्रु राष्ट्र जैसे, नेपोलियन के युद्धों के समय, फ्रांस को चुनौती देने में सहायता मिली।

सिर्फ पहचान काफी नहीं होती हैं सार्थक अभ्यास ही सफलता देगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad