Type Here to Get Search Results !

{Top-50 Imp} Gk Questions in Hindi and Answers


{Top-50 Imp} Gk Questions in Hindi and Answers | Gk Questions in Hindi with Answers




Gk Questions in Hindi and Answers, Gk Questions in Hindi with Answers
Gk Questions in Hindi and Answers


प्रश्न-1- हवाला क्या हैं?

A-   कर-वंचन
B-    शेयरों का अवैध व्यापार
C-    विदेशी मुद्रा का अवैध कारोबार
D-   किसी विषय का पूर्ण विवरण


उत्तर-  विदेशी मुद्रा का अवैध कारोबार

उत्तर व्याख्या-

हवाला से तात्पर्य परंपरागत बैंकिग प्रणाली के अलावा विघमान वैकल्पिक धन-प्रेषण प्रणाली से हैं। हवाला बिन किसी वास्तविकता प्रक्रिया के धन हस्तांतरितकरने की विधि है। हवाला आढ़तिया (दलाल) कमीशन प्राप्त करने के लिए प्रायः आधिकारिक विनिमय दरों के द्वारा लाभ प्राप्त करते है। प्रायः बिना किसी विदेशी विनिमय लेन देन के निपटान प्रक्रिया निष्पादित की जाती है, आधिकारिक विनिमय दरों के अलावा अन्य दरों की सहायता से लेन देन प्रक्रिया निष्पादित की जाकती है।


प्रश्न-2- निम्नलिखित में से किस दिन प्रतिवर्ष खेल दिवस मनया जाता हैं?

A-   29 अगस्त
B-    2 अक्टूबर
C-    26 जुलाई
D-   22 अप्रैल


उत्तर-  29 अगस्त

उत्तर व्याख्या- 

भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यान चन्द के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होनें वर्ष 1928, 1932,1936 में भारत के लिए ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।


प्रश्न-3- अमजद अली खा निम्नलिखित में से किस संगीत वाघ से संबद्ध हैं?

A-   सितार
B-    सरोद
C-    वायलिन
D-   वीणा


उत्तर-  सरोद


उत्तर व्याख्या- 

अजमद अली खान एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं जो सरोदवाहक हैं। उन्हें वर्ष 2001 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।



प्रश्न-4- किस अनुच्छेद के अनुसार, राज्य विधान परिषद् बनाई या सामाप्त की जा सकती है?

A-   अनुच्छेद-167
B-    अनुच्छेद-169
C-    अनुच्छेद-168
D-   अनुच्छेद-170


उत्तर-  अनुच्छेद-169

उत्तर व्याख्या-

भारतीय अनुच्छेद 169 राज्यो  में विधान परिषदों की स्थापना करने या उन्मूलन करने के नियमों से संबंधित हैं। यदि राज्य की विधान सभा ने सभा के कुल सदस्यों के बहुमत द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया है और  यह प्रस्ताव सभा में उपस्थित सदस्यों के मत द्वारा कम से कम दो तिहाई बहुमत से पारित किया गया है तो अनुच्छेद 169 संसद को राज्य में विधान परिषद् की स्थापना करने या उन्मूलन करने की शक्ति प्रदान करती हैं।


प्रश्न-5- पारद थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया था?

A-   फॉरेनहाइट ने
B-    न्यूटन ने
C-    गैलीलियो ने
D-   प्रीस्टले ने


उत्तर-  फॉरेनहाइट ने

उत्तर व्याख्या- 

1714 में भौतिकशास्त्री डेनियल गैबरियेल फारेनहाइट ने एम्सटर्डम में पारद (मरकरी) थर्मामीटर का आविष्कार किया था। यह थर्मामीटरर एक बल्ब से निर्मित होता है जिसमें पारा भारा होता है। यह एक सँकरे व्यास वाली काँच की नली से जुड़ा होता है। ट्यूब में विधमान पारे का आयतन बल्ब में विधमान पारे के आयतन के बहुत कम होता है।


प्रश्न-6- भारत में शेयर बाजार की कार्यप्रणाली का विनियमन निम्नलिखित में से कौन करता हैं?

A-   फेरा
B-    बी.आई.एफ.आर.
C-    एम.आर.टी.पी.अधिनियम
D-   सेबी


उत्तर-  सेबी


उत्तर व्याख्या- 

प्रतिभूति बाजार के कार्यों का नियमन करने के लिए वर्ष 1988 मे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी की स्थापना की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों के हितों की रक्षा करना स्टॉक एक्सचेंज के विकास को बढ़ावा देना और शेयर बाजार की गतिविधियों का नियमन करना है।


प्रश्न-7- होम्योपैथी के संस्थापक कौन थे?

A-   वॉक्समैन
B-    लैनेक
C-    हैनीमैन
D-   डोमैक


उत्तर-  हैनीमैन

उत्तर व्याख्या-

जर्मनी के भौतिकशास्त्री सैमुअल हैनिमैन को होम्योपैथी का जनक के रूप में जाना जाता है। होम्योपैथी का इतिहास हैनिमैन की खोजों के साथ आरंभ हुआ जिन्होंने सर्वप्रथम होम्योपैथी ग्रीक भाषा में होमोईयोस से तात्पर्य एक समान से है, पैथोज से तात्पर्य पीड़ित से है , नामक शब्द की खोज इस शब्द से तात्पर्य मुख्य औषध विज्ञान अर्थात् इस पर आधारित एक समान नियम से हैं।



प्रश्न-8- समुद्री व्हेल में अंग किस रूप में परिष्कृत होते हैं?

A-   ग्रिपर
B-    स्लीपर
C-    फ्लैपर
D-   मीनपक्ष


उत्तर-  मीनपक्ष

उत्तर व्याख्या-

सभी जीवित व्हेलों में पश्च अंग नही होते, व्हेलों में मीनपक्षों के रूप में परिष्कृत अग्रअंग होते हैं। पश्च अंगों के खोने और मीनपक्षों के रूप में परिष्कृत अग्रअंग लगने से पूर्व व्हेलों में जलीय गति अंगों के बजाय संभवतः कशेरूकी स्तम्भों के तरंगण द्वारा संचालित होती थी।


प्रश्न-9- भारत का प्रथम हाई-स्पीड ग्रामीण ब्रॉडबैँड नेटवर्क किस राज्य के जिले में शुरू किया गया था?

A-   केरल
B-    तेलंगाना
C-    आंध्र प्रदेश
D-   कर्नाटक


उत्तर-  केरल


उत्तर व्याख्या- 

केन्द्रीय संचार और सूचना प्रसारण मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने जनवरी 2015 में, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत केरल के इडुक्की जिले में भारत के प्रथम हाई-स्पीड रूरल ब्रॉडबैंड नेटवर्क की शुरूआत की। ब्रॉडबैंड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के द्वारा देश के 631 जिलों और 6,600 प्रखण्डों ब्लॉकों में फैले लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 600 लाख ग्रामीण नागरिकों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए एनओएफएन (NOFN) की स्थापना की गई है।


प्रश्न-10- ICMP का प्रयोग किस लिए किया जाता हैं?

A-   मल्टीकास्टिंग
B-    एरर रिपोर्टिंग
C-    एड्रेसिंग
D-   फॉर्वडिंग


उत्तर- एरर रिपोर्टिंग


उत्तर व्याख्या-

आईसीएमपी (इंटरनेट कंट्रोल मैसेज प्रोटोकॉल) रूटर्स के समान एरर बताने वाला एक प्रोटोकॉल नेटवर्क डिवाइस है, नेटवर्क डिवाइस है, नेटवर्क में समस्या आने के कारण IP पैकेट्स की डिलीवरी न हो पाने पर IP एड्रेस सोर्स के मैसेज मे एरर का पता लगाने के लिए इस डिविस का प्रयोग किया जाता है। आईसीएमपी ICMP  मैसेज क्रिएट करता है और इसे IP एड्रेस सोर्स को भेजते हुए यह  संकेत देता है कि इंटरनेट का गेटवे जो कि रूटर, सर्विस या हॉस्ट भी हो सकता है, पैकेट डिलीवरी के लिए नहीं पहुँच सकता है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad