Type Here to Get Search Results !

TOP-20 General Knowledge Questions and Answers Easy

TOP-20 General Knowledge Questions and Answers Easy 



general knowledge questions and answers easy, general awareness questions and answers, general knowledge questions and answers in hindi, general knowledge questions and answers hindi
general knowledge questions and answers easy
प्रश्न-1- उभरे क्षेत्रफल सहित किसी क्षेत्र की विस्तृत धरातली विशेषताओं को दर्शानें वाले पर्याप्त विस्तृत मानचित्र को क्या कहते हैं ?

A-    भौगोलिक मानचित्र
B-     उभरा मानचित्र
C-     भित्ति मानचित्र
D-    क्षेत्रवर्णनी मानचित्र


उत्तर व्याख्या- स्थलाकृतिक मानचित्र किसी भी क्षेत्र की सतह की मुख्य विशेषताओं का चित्रण करते हैं। इसमें न केवल भू-आकृतियाँ, बल्कि प्रकृति और मानव विकास दोनों के  अस्तित्व और अन्य वस्तुओं का चित्रण शामिल है। सतही विशेषताओं का विस्तारपूर्वक पर्णन करने के लिए इन  मानचित्रों को बड़े पैमाने पर बनाया जाता है।    



प्रश्न-2- निम्नलिखित तापमान किसके द्वारा मापा जाता हैं ?

A-   अधिकतम पठन थर्मामीटर
B-    निम्नतम पठन थर्मामीटर
C-    पारद-थर्मामीटर
D-   एल्कोहल थर्मामीटर


उत्तर व्याख्या- न्यूनतम दैनिक तापमान दर्ज करने के लिए एल्कोहल से भरे छोटे थर्मामीटर का प्रयोग किया जाता है। अपने कम हिमांक (-112c) के कारण न्यूनतम दैनिक तापमान मापने के लिए एल्कोहल कोचमकीले रंग (उसमें रंग या सामान्यतः लाल रंग मिलाकर) में परिवर्तित किया जा सकता है और सके बाद काँच की सहायता से इसे स्पष्ट देखा जा सकता है।



प्रश्न-3- मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है।?

A-   9 अक्टूबर
B-    10 अक्टूबर
C-    10 दिसम्बर
D-   10 अक्टूबर


उत्तर व्याख्या- प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। 10 दिसम्बर 1948 को प्रथम वैश्विक मानव अधिकारों का निरूपण होने, मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा होने और संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस मानवीय अधिकारों को अपनाए जाने की घोषणा के सम्मान में तिथि को यादगार बनाने के लिए इस तिथि का चयन किया गया था।




प्रश्न-4- द ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम नामक पुस्तक किस वैज्ञानिक ने लिखी थी?

A-   इडवर्ड जेनर
B-    स्टीफन हॉकिंग
C-    जे.एल.बेयर्ड
D-   पास्चर


उत्तर व्याख्या- ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम फ्रॉम द बिग बैंग टू ब्लैक होल्स नामक पुस्तक ब्रिटिश भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉकिंग द्वारा लिखित एक लोकप्रिय विज्ञान पुस्तक है। इस पुस्तक को सर्वप्रथम बैन्टम डेल पब्लिंशिंग  ग्रुप द्वारा 1988 में प्रकाशित किया गया था। शीघ्र ही यह सर्वाधिक विकने वाली पुस्तक बन गई, 20 वर्षों में इस पुस्तक की 10 लाख से अधिक प्रतियाँ बिकीं।



प्रश्न-5- टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था?

A-   आ.ए.मिल्कीकन
B-    लुई बेल
C-    लॉरेंस
D-   जे.एल.बेयर्ड


उत्तर व्याख्या- स्कॉटलैंड के इंजीनियर जॉन लॉगी बेयर्ज ने यॉत्रिक टेलीविजन का आविष्कार किया था। वह सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कलर टेलीविजन सिस्टम और विशुद्ध इलेक्ट्रॉनिक कलर टेलीविजन पिक्चर ट्यूब दोनों के प्रथम आविष्कारक थे। 26 जनवरी, 1926 को उन्होंने लंदन में विश्व में पहली बार टेलीविजन का सही अर्थों में प्रथम प्रदर्शन किया।



प्रश्न-6- श्वासन का नियंत्रण मस्तिष्क के किस भाग से किया जाता हैं?

A-   मेडुला ऑब्लांगेटा
B-    अनुमस्तिष्क
C-    घ्राण पालि
D-   अधःश्वेतक


उत्तर व्याख्या- मेडुला ऑब्लांगेटा और पॉन्स, जो मस्तिष्क प्रशाखा के भाग है, में श्वसन प्रक्रिया केन्द्र द्वारा नियंत्रित की जाता है। श्वास केन्द्र तंत्रिका, रसायन और हार्मोन प्रकृति को नियंत्रित करने वाले संकेत प्राप्त करता है, श्वास गतिविधियों के मध्यपट, श्वास दर की गहनता और अऩ्य श्वसन मांसपेशियों को नियंत्रित करता है।



प्रश्न-7- विशाल स्नानागार (ग्रेट बाथ) कहाँ मिला था?

A-   हड़प्पा
B-    लोथल
C-    चन्हूदड़ो
D-   मोहनजोदड़ों


उत्तर व्याख्या- पाकिस्तान के सिंघ में स्थित मोहनजोदड़ो में विकसित प्राचीन सिंघु घाटी सभ्यता के अंतर्गत आने वाले महना स्नानागार के अवशेषों को उस काल के  सर्वश्रेष्ठ ढाँचों में से एक माना जाता था। पुरातात्विक प्रमाण दर्शाते हैं कि महान स्नानागार का निर्माण तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व में किया गया था। इसे प्राचीन विश्व का आरंभिक सार्वजनिक जल टंकी कहा जाता है।  




प्रश्न-8- उस दृष्टि दोष को क्या कहते हैं जिसमें किसी पदार्थ के एक तल में बिन्दु केंन्द्र में दिखाई देते हैं जबकि दूसरे तल में बिंदु केन्द्र के बाहर दिखाई देते हैं?

A-   दीर्घदृष्टि
B-    विकृति
C-    निकटदृष्टि
D-   अबिन्दुकता


उत्तर व्याख्या- अबिन्दुकता एक दृष्टि दोष है जिसमें आँख के प्रकाश की असमर्थता के कारण रेटिना के केन्द्र बिन्दु पर बनने वाले चित्र के स्पष्ट न होने पर दृष्टि बाधित हो जाती है और बनने वाला चित्र के स्पष्ट न होने पर दृष्टि बाधित हो जाती है और बनने वाला चित्र धुँधला प्रतीत होता है। अगोलीय (नॉन-स्पेरिकल) कॉर्नयो के कारण ऐसा होता है। उदाहरण के लिए अण्डाकार कॉर्निया दूसरी कॉर्निया की तुलना में समतल रेखा पर अधिक मुड़ी होती है इस प्रकार यह एक साथ दो लम्ब रेखाओं के चित्रों का निर्माण नही कर सकती। इनमें से एक रेखा सदैव फोकस  के बाहर होती है जिसेके चलते दृष्टि मे विकृति आ जाती है। इसके निवारण हेतु बेलनाकार लेंस का प्रयोग किया जाता है।



प्रश्न-9- 1933 में अर्थशास्त्र में माइक्रो और मैक्रो शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?

A-   गर्ली
B-    आई. फिशर
C-    रगनार फ्रिस्क
D-   जेम्स टोबिन


उत्तर व्याख्या- नॉर्वे के अर्थशास्त्री रगनार फ्रिस्क ने 1933 में बृह्त् अर्थशास्त्र और सूक्ष्म अर्थशास्त्र नामक शब्द की खोज की थी, जिसे व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जाता है। उन्होंने 1969 में जैन टिन्बजेंन के साथ अर्थशास्त्र विज्ञान का प्रथम नोबेल मेमोरिय प्राइज प्राप्त किया था। वह अर्थमितीय शाखा की स्थापना करने के लिए जाने जाते हैं।



प्रश्न-10- विश्व पर्यावरण दिवस किस दिन मनाया जाता हैं?

A-   16 जून
B-    7 जून
C-    5 जून
D-   6 अगस्त
    
उत्तर व्याख्या- प्रतिवर्ष 5 जून का अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में इसी दिन मानव पर्यावरण पर आधारित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आरंभ हुआ था। इसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा संचालित किया जाता है।  



प्रश्न-11- भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष हुआ था?
A-   1948
B-    1949
C-    1945
D-   1947


उत्तर व्याख्या- भारतीय रिजर्व बैंक (सर्वाजिनिक स्वामित्व का हस्तांतरण) अधिनियम, 1948 के आधार पर 1 जनवरी 1949 को तत्काल प्रभाव से  भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया था। उपयुक्त क्षतिपूर्ति के भुगतान हेतु भारतीय रिजर्व बैंक की पूँजी में अन्तर्निहित सभी शेयर केन्द्र सरकार को हस्तांतरित कर दिए गए।  



प्रश्न-12- सकल मौद्रिक संसाधन क्या है?

A-   M1
B-    M2
C-    M3
D-   M4


उत्तर व्याख्या- m3 (इसे बॉड मनी के रूप में भी जाना जाता है) का प्रयोग प्रायः कुल मौद्रिक संसाधनों के रूप में किया जाता है। से आरबीआई द्वारा परिभाषित किया गया है, लोगों द्वारा नियंत्रित मुद्रा + आरबीआई की अन्य जमाएँ + शुद्ध माँग जमाएँ + बैंक की शुद्ध जमाएँ। संक्षेप में, M3=M1+बैंको को सावधि जमा।



प्रश्न-13- भारत पूर्ण संप्रभु लोकतांत्रित गणतंत्र कब बना?

A-   26 जनवरी,1950
B-    26 नवम्बर,1930
C-    26 नवम्बर,1951
D-   26 नवम्बर,1949


उत्तर व्याख्या- संविधान के अनुसार, भारत 26 जनवरी, 1950 को प्रभुत्व सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य बना। तभी से, भारत के लोग 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। डॉ बी.आर अम्बेडकर की अध्यक्षता वाली प्रारूप समिति की रिपोर्ट पर सहमति व्यक्त करते हुए संविधान सभा ने 26 जनवरी, 1949 की संविधान पारित कर दिया।    



प्रश्न-14- भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री कौन थे?

A-   मौलाना अबुल कलाम आजाद
B-    सरदार वल्लभबाई पटेल
C-    जवाहर लाला नेहरू
D-   गुजारी लाल लंदा


उत्तर व्याख्या- सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री थे। वह 15 अगस्त, 1947 से 15 दिस्मबर 1950 तक स पद पर रहे। वह भारत के प्रथम गृहमंत्री भी थे। भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दिल्ली और पंजाब से पलायन करने वाले शरणार्थियों के लिए राहत-शिविरों का आयोजन किया और पूरे देश में शांति स्थापित करने का प्रयास किया।




प्रश्न-15- पारिस्थितिकी तंत्र के दो घटक कौन से हैं ?

A-   खरपतवार और सूक्ष्मजीव
B-    जैविक और अजैविक
C-    पौधे और जीव
D-   पौधे और प्रकाश


उत्तर व्याख्या- पारिस्थितिकी तंत्र एक प्रणाली के रूप में अपने पर्यावरण (आस पास की वस्तुएँ जैसे वायु, जल और खनिज मृदा) के घटकों सजीव (जैव) और निर्जीव (अजैव) जीवों के साथ संयोजन एवं पारस्परिक क्रिया करने वाले जीवों का समुदाय है। ये जीव और अजैव घटक पोषण चक्रों और ऊर्जा प्रवाहों द्वारा एक दूसरे से जुड़े रहते हैं।



प्रश्न-16- वे कौन सी दो धातुएँ है जो सिल्वर रंग की नहीं होती ?

A-   सोडियम और मैग्नीशियम
B-    ताँबा और सोना
C-    निकेल और जिंक
D-   पैलेडियम और प्लैटिनम


उत्तर व्याख्या- सभी धातु (लोहो, टिन एल्युमिनियम, सीसा, जस्ता , टंगस्टन , निकेल इत्यादि) चाँदी के समान चमकने वाली धातुएँ हैं (विशेष रूप से ताजी पॉलिश होने पर)। इनका रंग भूरा या चाँदी के समान  होता है। हालांकि, सोना और ताँबा पीले प्रतीत होते हैं।



प्रश्न-17- जब रंगीन अक्षरों पर समतल काँच की मिट्टी रखी जाती है, तो कौन सा अक्षर कम उठा हुआ दिखाई देता है?

A-   लाल
B-    नीला
C-    बैंगनी
D-   हरा 



प्रश्न-18- दक्षिण विजय करने का मिशन अलाउद्दीन खिलजी ने किसे सौंपा?

A-   खिज्र खान
B-    मालिक काफूर            
C-    शाजी मलिक
D-   उलूघ खान               


उत्तर व्याख्या- दक्षिण भारत की विजय के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने मालिक काफूर को भेजा। काफूर ने 1294से 1316 ई तक दक्षिण भारत में तीन अभियानों का नेतृत्व किया। उसके द्वारा चलाए गए लगातार अभियानों के परिणामस्वरूप अधिकांश दक्षिण भारत दिल्ली शासने के अधीन हो गया और से पाँच प्रान्तोः देवगिरी, टिलिंग, काम्पिली, द्वारसमुद्र और मालाबार में विभाजित कर दिया गया।



प्रश्न-19- आदर्श वौल्टमीटर की प्रतिरोधिता कितनी होती हैं?

A-   असीमित
B-    निम्न
C-    उच्च
D-   शून्य


उत्तर व्याख्या- वोल्टमीटर दो बिन्दुओँ के मध्य वोल्टेज मापता है। वोल्टमीटर दो बिन्दुओं के मध्य जुड़ा होना चाहिए और उन दोनों के मध्य प्रत्येक वस्तु समानात्तर परिपथ में होनी चाहिए। वोल्टमीटर द्वारा परिपथ में होने वाले किसी भी परिवर्तन से बचने के लिए इसकी प्रतिरोधकता की पहचान की जानी चाहिए। इसके विपरीत एक आदर्श धारामापी (ऐमीटर) की प्रतिरोधकता शून्य होनी चाहिए।


प्रश्न-20- निम्नलिखित में से क्या रैखिक बल के संरक्षण के आधार पर कार्य करता हैं?

A-   जेट
B-    हेलीकॉप्टर
C-    रॉकेट
D-   विमान


उत्तर व्याख्या- रॉकेट संवेग के संरक्षण सिद्धांत पर कार्य करता है। रॉकेट में, ईंधन  जलता है जिससे अधिक तापमान पर गैस उप्पन्न होती है। ये गैसें रॉकेट के पिछले भाग पर स्थित नॉजल (टोंटी) से निकलती है। निष्कासित गैसें अत्यधित वेग से पीछे की ओर निकलीत हैं, जो रॉकेट के ऊपर उठने के लिए आवश्यक संवेग प्रदान करती है। यघपि प्रति सेकंड निष्कासित होने वाली गैस की मात्र बहुत कम होती है। लेकिन अधिक वेग से निकलने के कारण उनका संवेग बहुत अधिक होता है। रॉकेट को समान और विपरीत संवेग प्रदान किया जाता है जो इसके विशाल द्रव्यमान के बावजूद अधिक वेग का निर्माण करता है।



सिर्फ पहचान काफी नहीं होती है सार्थक अभ्यास ही सफलता देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad