Type Here to Get Search Results !

Top 100 History Questions and Answers in Hindi


History Questions and Answers in Hindi | History Question and Answer in Hindi pdf | CTET Question Answer in Hind | CTET Notes in Hindi pdf download



History Questions and Answers in Hindi, History Question and Answer in Hindi pdf, CTET Question Answer in Hind, CTET Notes in Hindi pdf download
Top 100 History Questions and Answers in Hindi


प्रश्न-1 किन्तूर के ब्रिटिश-विरोधी आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया?

A-    अहिल्याबाई होल्कर
B-     रानी लक्ष्मीबाई
C-     रानी चेन्नम्मा
D-    नाना फादनिस


उत्तर- रानी चेन्नम्मा


प्रश्न-2- मुगल वास्तुकला मिश्रण हैं?

A-   अरब व भारतीय शैलियों का
B-    फारसी व भारतीय शैलियों का
C-    तुर्की व अफगान शैलियों का
D-   तुर्की व फारसी शैलियों का


उत्तर- फारसी व भारतीय शैलियों का


प्रश्न-3- शास्त्रीय नृत्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य हैं?

A-   यह लोक नृत्यों  से सदा श्रेष्ठ होते हैं
B-    शास्त्रीय नृत्यों के आठ मान्य रूप हैं
C-    कथकली, कथक शैली का शास्त्रीय रूप हैं
D-   कथक शैली को शास्त्रीय नृत्य के रूप में मान्यता केवल स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् मिली हैं


उत्तर- शास्त्रीय नृत्योंके आठ मान्य रूप हैं


प्रश्न-4- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में दाण्डी यात्रा को किसकी शुरूआत माना जाता हैं?

A-   भारत छोड़ो आन्दोलन
B-    सविनय अवज्ञा आन्दोलन
C-    स्वदेशी आन्दोलन
D-   होमरूल आन्दोलन
                

उत्तर- सविनय अवज्ञा आन्दोलन




प्रश्न-5- विश्व शान्ति का विचार किस मुगल शासक ने आगे बढ़ाया था?

A-   अकबर ने
B-    शाहजहाँ ने
C-    हुमायूँ ने
D-   जहाँगीर ने


उत्तर- अकबर ने


प्रश्न-6- खालसा की स्थापना करने वाले निम्नलिखित में से कौन थे?

A-   गुरूनानक देव जी
B-    गुरूअंगद देव
C-    गुरूगोविन्द सिंह
D-   गुरूतेग बहादुर


उत्तर- गुरूगोविन्द सिंह


प्रश्न-7- जब एक देश पर दूसरे देश के दबदबे से राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव आते हैं, तो इस प्रक्रिया को हम कहते हैं?

A-   महासंघ
B-    व्यापारिक
C-    औपनिवेशीकरण
D-   पुनर्जागरण


उत्तर-  औपनिवेशीकरण


प्रश्न-8- निम्नलिखित में से किस भारतीय साहित्यिक धरोहर का अर्थ है ( गुरू के ) पास जाकर समीप बैठना?

A-   उपनिषद्
B-    वेद
C-    आरण्यक
D-   पुराण


उत्तर-  उपनिषद्




प्रश्न-9- किस काल में कर प्रथा का विशिष्ट महत्व था?

A-   हड़प्पा सभ्यता
B-    वैदिक काल
C-    महाजनपद
D-   गुप्त


उत्तर- महाजनपद


प्रश्न-10- सूफी सन्तों के मकबरे को कहा जाता हैं?

A-   ईदगाह
B-    खानकाह
C-    इबादतगाह
D-   दरगाह
     

उत्तर-  दरगाह


प्रश्न-11- निम्नलिखित में से कौन सा पुरापाषाण स्थल हैं?
A-   इनामगाँव
B-    हल्लर
C-    भीमबेटका
D-   बुर्जहोम


उत्तर-  भीमबेटका


प्रश्न-12- मौर्य शासक अशोक द्वारा लड़ी गई लड़ाई का स्थल कलिंग वर्तमान में कहाँ हैं?

A-   कर्नाटक में
B-    ओडिशा में
C-    केरल में
D-   आन्ध्र  प्रदेश में


उत्तर-  ओडिशा


प्रश्न-13- पुरातत्वविदों के अनुसार पुरापाषाण काल में उघोग स्थल थे?

A-   वे स्थान जहाँ भोजन एकत्र करते थे
B-    वे स्थान जहाँ पत्थर पाए जाते थे और मनुष्य औजार बनाते थे
C-    वे स्थान जहाँ जानवरों की खाल से कपड़े बनते थे
D-   वे गुफाएं जहाँ चित्रकारी की गई थी


उत्तर-  वे स्थान जहाँ पत्थर पाए जाते थे और मनुष्य औजार बनाते थे


प्रश्न-14- इनमें से कौन से दो हड़प्पाकालीन स्थल थे जहाँ अग्नवेदी के प्रमाण पाए गए थे?

A-   मोहनजोदड़ो और हड़प्पा
B-    हड़प्पा औरप कालीबंगा
C-    कालीबंगा और लोथल
D-   लोथल और मोहनजोदड़ो



उत्तर-  कालीबंगा और लोथल


प्रश्न-15- माहपाषाण (मेगालिथ) हैं?

A-   कब्रिस्तान
B-    पुरापाषाणकालीन मनुष्यों द्वारा इस्तेमाल किए गए पाषाण औजार
C-    कब्रिस्तान
D-   हड़प्पा कालीन मनुष्यो द्वारा पूजी जाने वाली मूर्तियाँ


उत्तर-  कब्रिस्तान


प्रश्न-16- महाजनपद काल के दौरान कई तरह का कर वसूलते थे, इनमेंसे एक था भाग-1 भाग की क्या दर थी?

A-   उत्पाद का 1/4वाँ
B-    उत्पाद का 1/2वाँ
C-    उत्पाद का 1/3वाँ
D-   उत्पाद का 1/6वाँ


उत्तर-  उत्पाद का 1/6वाँ


प्रश्न-17- जैनवाद के प्रमुख समर्थक वर्ग में से कौन सा वर्ग था?

A-   ब्राह्मण
B-    क्षत्रिय
C-    वैश्य
D-   शूद्र


उत्तर-  वैश्य


प्रश्न-18- निम्नलिखित में  से किनका विश्वास था कि केवल जो अपने घरों को छोड़ते हैं वे ही सच्चा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं ?

A-   महावीर एव पार्श्वनाथ
B-    महावीर एवं बुद्ध
C-    वैदिक मनीषी
D-   बुद्ध एवं मक्कली घोषाल


उत्तर-  महावीर एवं बुद्ध


प्रश्न-19- श्रेणियाँ थीं?

A-   कुषाण शासकों द्वारा जारी सिक्के
B-    वैदिक शिक्षा की डिग्रियाँ
C-    व्यापारियों के संगठन
D-   मन्दिर वास्तुकला के हिस्से


उत्तर-  व्यापरियों के संगठन


प्रश्न-20- समुद्रगुप्त द्वारा निम्नलिखित में से किन शासकों को पराजित किया गया परन्तु समर्पण करने के बाद उन्हें शासन करने की अनुमति दी गई थी?

A-   आर्याव्रत के शासक
B-    दक्षिणापथ के शासक
C-    गण-संघो के शासक
D-   कुषाण और एक वंशज


उत्तर- दक्षिणापथ के शासक



प्रश्न-21- महान ज्योदिर्विद् आर्यभट्ट.......के दरबार के सदस्य थे?

A-   चन्द्रगुप्त
B-    समुद्रगुप्त
C-    कनिष्क
D-   हर्षवर्द्धन


उत्तर-  चन्ग्रगुप्त


प्रश्न-22- किस राजवंश के शासकों को दक्षिणापथ का भगवानकहा जाता था?

A-   सातवाहन
B-    चोल ­
C-    वकतक
D-   शक


उत्तर-  सातवाहन


 प्रश्न-23- अश्वघोष ने बुद्ध की जीवनी........बुद्धचरित निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखी थी?

A-   पाली
B-    प्राकृत
C-    संस्कृत
D-   अपभ्रंश


उत्तर- संस्कृति


प्रश्न-24- हनफी और शफी हैं?

A-   कानून के इस्लामिक विघालय
B-    वास्तुकला के इस्लामिक विघालय
C-    धर्मविज्ञान के इस्लामिक विघालय
D-   लेखन की इस्लामिक विघालय


उत्तर-  कानून के इस्लामिक विघालय


प्रश्न-25- राजा के प्रति सामन्तों का मुख्य कर्तव्य था?

A-   कर चुकाना
B-    सैनिक सहायता उपलब्ध कराना
C-    दरबार में हाजिर रहना
D-   राजाओं का मनोरंजन करना


उत्तर-  सैनिक सहायता उपलब्ध कराना


प्रश्न-26- देहलीवाल था?

A-   दिल्ली का एक निवासी
B-    दिल्ली का एक सिक्का
C-    दिल्ली का एक किला
D-   एक प्रकार का ऊनी वस्त्र


उत्तर-  दिल्ली का एक सिक्का



प्रश्न-27- यूरोपीय कम्पनियों द्वारा भारत में ब्लैक टाउन्स की स्थापना की गई?

A-   फैक्ट्रियों में काम करने के लिए अफ्रीकी गुलामी का इस्तेमाल करने के लिए
B-    स्थानीय व्यापारियों के व्यापार पर रोक लगाने हेतु उन्हे किनारे करने के लिए
C-    भारतीयों तथा कुत्तों को किनारे करने के लिए ताकि उनका ब्रिटिश क्लबों मे प्रवेश न हो
D-   उन्हें कैद करना जो उनकी कम्पनियों के विरूद्ध थे


उत्तर-  स्थानीय व्यापारियों के व्यापार पर रोक लगाने हेतु उन्हे किनारे करने के लिए


प्रश्न-28- देहली ए कुन्हा और जहाँपनाह हैं ?

A-   दिल्ली सुल्तानों द्वारा ली गई उपाधियाँ
B-    मुगलों द्वारा बनाई गई नहरें
C-    दिल्ली सुल्तानों द्वारा निर्मित शहर
D-   मुगल काल में उच्च अधिकारियोंके पदनाम


उत्तर-  दिल्ली सुल्तानों द्वारा निर्मित शहर


प्रश्न-29- दीवन, धिप्पीगर और रंगरेज हैं ?

A-   वस्त्र बनाने के प्रक्रिया में शामिल व्यक्ति
B-    ईस्ट इणिडया कम्पनी के साथ काम करने वाले अधिकारी
C-    दक्षिण भारत के मन्दिर अधिकारी
D-   अधिसूचित अपराधी जनजातियाँ


उत्तर-  वस्त्र बनाने के प्रक्रिया में शामिल व्यक्ति


प्रश्न-30- ईस्ट इण्डिया कम्पनी उत्तर-पश्चिम पर नियन्त्रण सुरक्षित रखना चाहती थी और उसने अफगानिस्तान से युद्ध लड़े हैं?

A-   क्योंकि वह पूर्व शासकों द्वारा स्थापित भारत में प्राकृतिक राजनीतिक सीमाओं तक पहुँचना चाहती थी
B-    अफगानिस्तान से गुजरने वाले व्यापार मार्गों पर नियन्त्रण के लिए
C-    एशिया में रूस के विस्तार का विरोध करने के  लिए
D-   क्योंकि वह पर्शिया पर आक्रमण करके लूट का माल लेना चाहती थी


उत्तर-  एशिया कें रूस के विस्तरा का विरोध करने के लिए


प्रश्न-31- वर्नाकुलन प्रेस एक्ट 1878 पारित किया गया हैं?

A-   भारतीयों को समाचार-पत्र पत्रिकाएँ छापने की अनुमति देने के लिए
B-    भारत में समाचार-पत्र एवं पत्रिकाएं छापने के लिए यूरोपियों को अनुमति देने के लिए
C-    ब्रिटिश सरकार के आलोचकों खामोश करने के लिए
D-   वर्नाकुलर भाषाओं में छापने की अनुमति देने के लिए


उत्तर-  ब्रिटिश सरकार के आलोचकों को खामोश करने के लिए


प्रश्न-32- खिलाफत आन्दोलन 1920 में..........शुरू हुआ?

A-   भारत में मुसलमानों को एक करने के लिए
B-    राष्ट्रीय आन्दोलन  में कांग्रेस को सहयोग देने के लिए
C-    तुर्की के खलीफा के प्रति खराब व्यवहार के विरूद्ध प्रतिरोध करने के लिए
D-   मुस्लिम लींग आन्दोलनों का विरोध करने के लिए


उत्तर-  तुर्की के खलीफा के प्रति खराब व्यवहार के विरूद्ध प्रतिरध करने के लिए


प्रश्न-33- ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने मुख्य रूप से.......के लिए बंगाल से दीवानी राजस्व का उपयोग किया हैं?

A-   भारत में सूती और रेशमी कपड़ो को खरीदने
B-    ब्रिटेन में इनके क्षीयमान भण्डारों की भरपाई करने के लिए सोने और चाँदी के भण्डारों को संचित करे
C-    पुल और सड़क बनाने
D-   स्कूल और कॉलेज और विश्वविघालय बनाने


उत्तर-  भारत मे सूती और रेशमी कपड़ो को खरीदने


प्रश्न-34- ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने 1651 ई. में बंगाल में हुगली नदी के किनारे फैक्ट्ररी स्थापित की?

A-   इंग्लैण्ड को निर्यात करने हेतु सूती कपड़ो के उत्पादन हेतु
B-    मसालों को खरीदकर उन्हे इंग्लैण्ड भेजने के लिए
C-    स्थानीय किसानों से नील खरीदकर उन्हे इंग्लैण्ड भेजने के लिए
D-   एक आधार स्थापित करने के लिए जहाँ से फैक्टर अपना काम चला सकें


उत्तर-  एक आधार स्थापित करने के लिए जहाँ से फैक्टर अपना काम चला सकें


प्रश्न-35- भारतीय इतिहास को प्राचीन मध्य और आधुनिक कालों में विभाजित करने की समस्याएँ भी हैं। निम्नलिखित में से वह समस्या कौन सी हैं?

A-   यह संकल्पना पश्चिम से ली गई जहाँ आधुनिक काल विज्ञान, तर्कणा, लोकतन्त्र, स्वतन्त्र और समानता से सम्बन्धित हैं
B-    भारतीय इतिहास में प्राचीन काल और मध्यकाल तथा मध्यकाल और आधुनिक काल में अन्तर की स्पष्ट रेखाएँ प्रतीत होती हैं
C-    त्रि-विभाजन भारतीय राज्यों की क्रमिक प्रगति को दर्शाता हैं
D-   तीन काल भारतीय इतिहास को वर्णित करने के लिए अपर्याप्त हैं


उत्तर- यह संकल्पना पश्चिम से ली गई जहाँ आधुनकि काल विज्ञान, तर्कणा, लोकतन्त्र, स्वतन्त्र और समानता से सम्बन्धित हैं


प्रश्न-36- निम्नलिखित में से कौन सी नौवीं शताब्दी के मन्दिर स्थापत्य कला का हिस्सा हैं?

A-   यज्ञ वेदी (पवित्र मन्त्रों काच्चारण करने की जगह)
B-    हवन कुण्ड (वर्ण विरामिडाकार कुण्ड जिसमें अग्नि प्रज्वलित की जाती थी)
C-    सजावटी द्वार
D-   रंगशाला (नृत्य प्रस्तुत करने की जगह)


उत्तर- सजावटी द्वार


प्रश्न-37- पिइतरा ड्यूरा था?

A-   भवनों को सजाने की शैली
B-    उत्तराधिकार की भूमिका
C-    यूनानी देवता
D-   धात्विकी तकनीक


उत्तर- भवनों को सजाने की शैली


प्रश्न-38- निम्नलिखित में से किस पर ब्रिटिश संसद द्वारा महाभियोग चलाया गया था?

A-   चार्ल्स क्लाइव
B-    वॉरेन रेस्टिंग्स
C-    टी बी मैकाले
D-   कॉर्नवालिस


उत्तर- वॉरेन रेस्टिंग्स


प्रश्न-39- निम्नलिखित में से कौन सा राज्यों का संयोजन त्रि-विभाजन संघर्ष में शामिल था?

A-   चोल, राष्ट्रकूट, पाल
B-    पाल, पल्लव, राष्ट्रकूट
C-    राष्ट्रकूट, पाल, गुर्जर-प्रतिहार
D-   पाल, चोल, गुर्जर-प्रतिहार


उत्तर- राष्ट्रकूट, पाल, गुर्जर-प्रतिहार



प्रश्न-40- 1720 ई में ब्रिटिश सरकार ने......के लिए कैलिको अधिनियम पारित किया?

A-   इंग्लैण्ड में छापेदार सूती कपड़ों-छींट के उपयोग पर पाबन्दी लगाने
B-    कालीकट के विद्रोहियों को दण्ड देने
C-    इंग्लैण्ड में कैलिको (सूती कपड़ा) उघोग को बढ़ावा देने
D-   इंग्लैण्ड में कैलिको (सूती) कपड़ों का उत्पादन


उत्तर- इंग्लैण्ड में छापेदार सूती कपडों-छींट के उपयोग पर पाबन्दी लगाने


प्रश्न-41- मोहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद स्थानान्तरित क्यों किया?

A-   मंगलों से बचने के लिए
B-    दक्षिणी शासकों को दण्डित करने के लिए
C-    अपने साम्राज्य को प्रभावी तरीके से नियन्त्रित करने के लिए क्योंकि दौलताबाद केन्द्र में स्थित था
D-   उत्तरी भारत से उसे पर्याप्त राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा था


उत्तर- अपने साम्राज्य को प्रभावी तरीके से नियन्त्रित करने के लिए क्योंकि दौलताबाद केन्द्र में स्थित था


प्रश्न-42- तंती, मोमिन और देवंग समुदाय.......में लगे हुए थे?

A-   चमड़े के काम
B-    बुनने के काम
C-    लकड़ी के काम
D-   बर्तन बनाने के काम


उत्तर- बुनने के काम


प्रश्न-43- 1857 के विद्रोह के परिणाम के रूप में निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन ब्रिटिश संसद द्वारा लाया गया था?

A-   पठान और सिख सैनिकों के ब्रिटिश भारतीय आर्मी में सामिल होने पर प्रतिबन्ध लगाया गया
B-    देश के सभी शासन अध्यक्षों को यह चेतावनी दी गई कि यदि वे किसी भी विद्रोह का समर्थन करते हैं, तो उनके विरूद्ध सैनिक कार्यवाही की जाएगी
C-    ब्रिटिश कैबिनेट के एक सदस्य को भारत के लिए राज्य सचिव नियुक्त किया गया
D-   उन प्रभुत्वशाली हिन्दू और मुश्लिम नागरिकों की जमीन और सम्पत्ति जब्द कर ली गई जिन्होंने विद्रोह का समर्थन किया था


उत्तर- ब्रिटिश कैबिनेट के एक सद्स्य को भारत के लिए राज्य सचिव नियुक्त किया गया


प्रश्न-44- बारहवीं शताब्दी में कीरा मुखियाओं ने जिस क्षेत्र पर शासन किया वह वर्तमान में.......में स्थित हैं?

A-   छत्तीसगढ़/ मध्यप्रदेश
B-    झारखण्ड/ बिहार
C-    उत्तराखण्ड/ उत्तर प्रदेश
D-   पंजाब/ हरियाण


उत्तर- छत्तीसगढ़/ मध्यप्रदेश


प्रश्न-45- ब्रिटिश सरकार द्वारा 1857 ई में निम्नलिखित में से कौन से तीन विश्वविघालय स्थापित किए गए थे?

A-   कलकत्ता, मद्रास तथा बम्बई
B-    कलकत्ता, मद्रास तथा बनारस
C-    कलकत्ता, बम्बई तथा पंजाब
D-   कलकत्ता, बम्बई तथा दिल्ली


उत्तर- कलकत्ता, मद्रास तथा बम्बई


प्रश्न-46- आदिवासी (जनजातीय) लोग अपना पिछला लिखित रिकॉर्ड नही रखते हैं। वर्तमान के इतिहासकार आदिवासी इतिहास कैसे लिखते हैं?

A-   पुरातत्वीय स्त्रोतो का प्रयोग करके
B-    वाचिक परम्पराओं का प्रयोग करके
C-    प्राकृतिक परम्पराओं का प्रयोग करके
D-   आदिवासी पौराणिक कथाओं का प्रयोग करके  


उत्तर- वाचिक परम्पराओं का प्रयोग करके


प्रश्न-47- बिदरी क्या था?

A-   बिदर के दस्तकारों द्वारा ताँबे और चाँदी मे किया गया जड़ाऊ काम
B-    बिदर में उत्पादित रेशमी कपड़े का एक प्रकार
C-    बिदर में उत्पादित सूती करड़े का एक प्रकार
D-   बिदर में उत्पादित ताँबे के बर्तनों का एक प्रकार


उत्तर- बिदर के दस्तकारों द्वारा ताँबे और चाँदी में किया गया जड़ाऊ काम


प्रश्न-48- निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने अनाज को शहर के बाजारों में भेजने के लिए बंजारो का प्रयोग किया?

A-   बलबन
B-    फिरोज शाह तुगलक
C-    मोहम्मद बिन तुगलक
D-   अलाउद्दीन खिलजी


उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी


प्रश्न-49- निम्नलिखित में से किस आदिवासी समाज को खेल में विभाजित किया गया था?

A-   गौण्ड
B-    अहोम
C-    संथाल
D-   भील


उत्तर- अहोम


प्रश्न-50- वर्णो में जातियाँ क्यों उत्पन्न हुई, जो भारतीय समाज को संगठित करने का आधार बन गई हैं?

A-   वर्ण-व्यवस्था के विरूद्ध प्रबल विरोथ था जिससे जातियोँ का विकास हुआ
B-    लोगों की सामाजिक व आर्थिक आवश्यकताओँ में नियमित विस्तार के कारण, नये कौशलों से सम्पन्न लोगों की जरूरत थी
C-    आदिवासी लोगों को वर्ण-व्यवस्था मे एकीकृत करने मे समस्या थी
D-   जाती और वर्ण समान हैं



उत्तर- लोगों की सामाजिक व आर्थिक आवश्यकताओं में नियमित विस्तार के कारण, नये कौशलों से सम्पन्न लोगों की जरूरत थी



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad