Part-2
English सिखने का तरीका हिंदी में- English Padhne Ka Sabse Aasan Tarika | English Sikhne ka Tarika in Hindi
![]() |
English Sikhne ka Tarika in Hindi |
मित्रों तेजी से अंग्रेजी आपको सिखने के लिए हमने आपके लिए यह अध्याय शुरू
किया हैं यदि आपने इसका प्रथम अध्यान नहीं पढ़ा हैं तो उसे अवश्य जा के पढ़े Part-1 English Padhne ka Saral Tarika क्योंकि वह अध्याय अंग्रेजी सिखने का आपके लिए प्रथम कदम होगा इसलिए इस अध्याय को
शुरू करने से पूर्व आप इसे जरूर पढ़ें उसके बाद ही हमारे दूसरे अध्याय की ओर
बढ़ें।
इसमें कोई संदेह नहीं की आप अंग्रेजी बोल सकते हैं... इसके प्रथम अध्याय में
आपने पढ़ा था कि वाक्यों के कितने प्रकार होते हैं और काल तथा उनके प्रयोगों के
बारे में थोड़ी जानकारी तो आपको मिल ही गई थीं।
अध्याय-2 / English Padhne ka Saral Tarika / सामान्य काल (Simple Tense)
Simple Present Tense सामान्य वर्तमानकाल
सामान्य वर्तमानकाल के वाक्यों को आपको बलते समय जरूरत पड़ेगी इसलिए इस काल के
वाक्य कैसे होते हैं, उनकी रचना अंग्रेजी में कैसी होती हैं यह अब हम देखेंगे....
सबसे पहले हम इस काल का प्रयोग देखेंगे.. प्रयोग के लिए नीचे कुछ वाक्य दिए गए
हैं वे देखिए वाक्यों में क्रिया किस प्रकार की है उप पर आपको ध्यान देना हैं...
- सूर्य पूर्व में उगता हैं.
- रमेश अमरीका में रहता हैं.
- वे रोज 12 घंटे काम करते हैं.
- कुत्ते भौंकते हैं.
- वह सुबह जल्दी उठता हैं.
- हरि झूठ बोलता हैं.
उपर्युक्त किसी भी वाक्य में क्रिया जारी नहीं दिखाई देती या एकाध बार यह
क्रिया होती हो ऐसा भी प्रतीत नहीं हो रहा है... ये हमेशा होने वाली क्रियाएँ
हैं..
सूर्य का पूर्व में उगना एक सत्य हैं. झूठ बोलना हरि की आदत हैं. और रमेश का
अमरीका में रहना हमेशा की बात हैं. तो सामान्य वर्तमानकाल का सरल प्रयोग आपकी समझ
में आ गया होगा. एक बार और देखिए...
कोई सत्य किसी वर्तमान काल की आदत या हमेशा होने वाली कोई क्रिया व्यक्त करने
के लिए सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता हैं...
सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता हैं इसका अर्थ क्या है? / Simple Present Tense Kya Hai
ध्यान से पढ़ें → सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग होता हैं इसका मतलब सामान्य
वर्तमानकाल की रचना जो आगे आ रही है उसका प्रयोग किया जाता हैं....
हिन्दी के वाक्य का अंग्रेजी में सही अनुवाद करने के लिए हिन्दी के वाक्यों के
काल की सही पहचान होना बहुत आवश्यक हैं
लेकिन सिर्फ वर्तमानकाल, भूतकाल औऱ
भविष्यकाल इतनी पहचान काँफी नहीं हैं.... और इन बारह कालों की अलग अलग रचनाएँ
हैं... इसलिए वाक्य निश्चित कौन से काल का है यह पहचानना होगा....
काल की सही पहचान से ही सही रचना का प्रयोग करके हम सही वाक्य बना सकते हैं
जैस, अगर कोई वाक्य वर्तमानकाल का है सिर्फ इतना ही समझ मे आए तो कौन सी रचना का
प्रयोग करेंगे??
वर्तमान काल की रचना का प्रयोग कर वाक्य बनाया जा सकता हैं..यह पढ़ते वक्त किसी के सामने यह प्रश्न आए कि काल पहचान कर रचना देख कर मेंरे
हिंदी वाक्य को अंग्रेजी में बोलने तक क्या सामने वाला व्यक्ति रुकेगा तो यह
प्रश्न उचित हैं...
इसका विस्तार उत्तर आपको आगे मिलेगा... फिलहाल सिर्फ इतना याद रखें कि ये
शुरूआत के दिन है.. इसलिए काल पहचान कर रचना के अनुसार वाक्य बनाना होगा.
लेकिन
जैसे जैसे आप हमारे दिए गए सारे अध्यायो का अध्ययन करते जाएंगे औऱ दी गई सूचनाओं
का पालन करेंगे, तब आपको काल को पहचानने की भी जरूरत नही पड़ेगी. रचना देखनी नही पड़ेगी औऱ अपने आप हिंदी वाक्य को आप अंग्रेजी मे कर सकेंगे
तुरंत...
तो अभी हम हिन्दी वाक्यों का काल पहचानने के बारे में बात कर रहे थे काल
पहचानना बहुत आसान है, वाक्य पढ़ते ही वाक्य की क्रिया देख कर आप वाक्य का काल
पहचान सकते है परंतु कई बार वाक्य पूरा पढ़े की भी जरूरत नही पड़ेगी.....
केवल वाक्य के क्रिया के अंत में देखकर आप काल पहचान सकते हैं... जैसे सामान्य
वर्तमानकाल के कुछ वाक्य आप फिर देखिए सिर्फ वाक्य के आखिरी हिस्से की ओर ध्यान
दीजिएगा..
- वह सुबह जल्दी उठता हैं
- रात में देर से सोता हैं.
- सूर्य पूर्व में उगता हैं.
- पश्चिम में डुबता हैं.
वाक्य में क्रिया के अंत में आपको ता है दिख रहा है..तो इसके बाद जब भी आप
हिन्दी के किसी भी वाक्य के आखिरी में ता है देखें तो आपको समझ जाने है कि उस
वाक्य का काल सामान्य वर्तमानकाल हैं..
लेकिन हिन्दी में हमेशा ही सामान्य
वर्तमानकाल के वाक्यो कें ता है ही होगा ऐसा नहीं है... कभी ता है की जगह पर ते
हैं, ती है वगरैह वगैरह भी हो सकता हैं। अब यही एक बार फिर से पढ़ लें.
हिन्दी वाक्य के अर्थात् क्रिया के अंत में- ता है, ते हैं, ती है इनमेंसे कोई
भी समूह हो तो वह वाक्य सामान्य वर्तमानकाल का होगा..
ध्यान दीजिए- ये सामान्य वर्तमानकाल के वाक्यों के साधारण लक्षण है ता है, ती
है, ते हैं ये अक्षरसमूह न होते हुए भी वाक्य सामान्य वर्तमानकाल का हो सकता हैं,
यह सब आपके आगे समझ में आएगा ही तब तक काल की उक्त पहचान याद रखना ही काफी हैं...
उक्त जानकारी को सामने रखते हुए दिया गया वाक्य सामान्य वर्तमानकाल का है या
नहीं यह पहचानना आपके लिए अब मुश्किल नही है और वाक्य सामान्य वर्तमानकाल का है,
यह निश्चित होने पर वह वाक्य अंग्रेजी कें बनाने के लिए नीचे दी गई रचना का प्रयोग
किया जाएगा-
क्या हैं सामान्य वर्तमान काल का Formula / Simple Present Tense Mein Kya Lagta Hai
कर्ता + क्रिया का पहला रूप (S) + ………….
Subject + do या does + not + V
इस रचना का अर्थ हैं वाक्य का प्रारंभ
कर्ता से होगा, वाक्य में कौन सा शब्द कर्ता, यह पहचानना मुश्किल नही हैं कर्ता
यानी करने वाला तो वाक्य में क्रिया करने वाला कर्ता होगा...
मैं, तुम, वह, आप,
राम, श्याम..... ये शब्द कर्ता हैं. हिंदी वाक्यों में साधारणतः कर्ता अधिकतक पहला
शब्द ही होता है..
और कर्ता के बाद आएगा क्रिया का पहला रूप जरूरी हो तो क्रिया के
पहले रूप में S लगेगा ( S कब लगेगा यह जानकारी आगे आ रही है)..
अब उदाहरण देखने के पूर्व एक अंतिम बात क्रिया के रूप के बारे में क्रिया का
पहला रूप, दूसरा रूप, तीसरा रूप और Ing रूप ये शब्द बीच बीच में
आपके सामने आएंगे, अंग्रेजी में काल के अनुसार और जरूरत के अनुसार क्रिया के योग्य
रूपों का प्रयोग करना पड़ता हैं, जैसे हिन्दी वाक्य में (जाना) यह क्रिया हो तो
उसके लिए हमेशा अंग्रेजी में GO इस शब्द का ही प्रयोग होगा ऐसा नहीं है. कभी go आगेगा तो कभी Went, कभी gone, कभी going....
सामान्य वर्तमानकाल के अध्ययन की शुरूआत से लेकर अब तक सामान्य वर्तमानकाल का
प्रयोग, पहचान और रचना हमने दखी अभ यहाँ से आगे सामान्य वर्तमानकाल के कुछ वाक्यों
का अंग्रेजी में अनुवाद करते दिखाया गया हैं, उनका अध्ययन करे और उसके बाद दिए गए
वाक्यो को स्वयं हल करें....
अब तक सीखी हुई जानकारी एक बार संक्षेप में
सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग –हमेशा की क्रिया व्यक्ति करने के लिए / Simple Present Tense Uses
हिन्दी वाक्यों की पहचान –वाक्यों के आखिर में ता है, ती हैं, ते हैं आयेगा
इस काल की रचना –कर्ता + क्रिया का पहला रूप (S) + ………….
Subject + do या does + not + V
उदाहरण simple tense in Hindi
- मै जाता हूँ – I go
- I = कर्ता
- Go= क्रिया का पहला रूप
- मै वहाँ जाता हूँ –I go there.
- मैं वहाँ हर रोज जाता हूँ –I go there every day.
- मैं रोज दस घंटे काम करता हूँ –I work ten hours every day.
- वे दिन भर काम करते हैं –they work all day.
- वे हर दिन यहाँ आते हैं –They come here
every day.
- तुम खुश दिखते हों—You look happy
- तुम इस पोशाक मे अच्छे दिखते हो—You look nice in this dress
Click here- Facebook group
Click here- Telegram group
CLICK HERE- TOP 100 History Questions परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं
CLICK HERE-( TOP 50 ) G k pdf in Hindi | Most Important General Knowledge Questions in Hindi
CLICK HERE- (GK) 2020 | Railway Group D Important Question in Hindi
CLICK HERE-100-Most Important General Knowledge Questions in Hindi 2020
CLICK HERE- Top 100 Most Important General Knowledge Question and Answer in Hindi
Nice info. Thanks
जवाब देंहटाएं