Type Here to Get Search Results !

SSC General Knowledge Questions and Answers Hindi Part-11


SSC General Knowledge Questions and Answers Hindi Part-11


SSC General Knowledge Questions and Answers Hindi Part-11
SSC General Knowledge Questions and Answers Hindi Part-11


प्रश्न-1- मनियारों का राजकुमार किसे कहा जाता हैं?

A-    मोहम्मद बिन तुगलक
B-     बाबर
C-     अकबर
D-    इब्राहिम लोदी

उत्तर व्याख्या- मुहम्मद बिन तुगलक ने कई मौद्रिक प्रयोग किए इसीलिए उन्हें धनी राजकुमार या प्रिंस ऑफ मनीयर्स कहते हैं।  1329-1330 में उन्होंने सांकेतिक मुद्रा की शुरूआत की जिसमें ताँबे और पीतल के सिक्कों को चाँदी के सिक्कों के समान माना गया। यह नीति असफल रही क्योंकि उन्होंने निजी और अनाधिकृत रूप में जारी सिक्कों को नियंत्रित करने के लिए कोई नीति नहीं अपनाई और इस प्रकार प्रत्येक घर एक टकसाल बन गया।    

प्रश्न-2- ऐरेनियोलॉजी किसका अध्ययन हैं?

A-   मक्खी पालन का
B-    बरूथी का अध्ययन
C-    माहूँ का अध्ययन
D-   मकड़ो का अध्ययन

उत्तर व्याख्या- ऐरेनिओलॉजी प्राणी विज्ञान की एक शाखा हैं, जो मकड़ियों के अध्ययन से संबंधित हैं, यह मकड़ी विज्ञान (अरैकनोलॉजी) की एक शाखा है जो मकड़ियों और उससे संबंधित जीवों जैसे बिच्छू कुट बिच्छू औऱ हार्वेस्टमेन के वैज्ञानिक अध्ययन से संबंधित हैं। इसे सामूहिक रूप से मकड़ी वंशी अध्ययन कहते हैं।

प्रश्न-3- किस नियम में यह कहा गया है कि लगातर स्वाद एवं वरियताओं के साथ साथ जैसे जैसे आय बढ़ती है, भोज्य पदार्थों पर खर्च आय का अनुपात कम होता जाता हैं?

A-   से का नियम
B-    ग्रिफिन का नियम
C-    एंजिल का नियम
D-   ग्रेशम का नियम

उत्तर व्याख्या- एंजिल के नियम के अनुसार, अन्य सभी कारकों के समान रहने पर उपभोक्ता की निस्तारणीय आप में वृद्धि होने पर भोजन पर  व्यय की जाने वाली आय के प्रतिशत में कमी आती हैं। भोजन पर होने वाले वास्तविक व्यय में वृद्धि होने पर भी ऐसा होता हैं। भोजन की मांग की आय प्रत्यास्थता 1 से कम है, एंजिल का निचला गुणांक जीवन स्तर के उच्च मापदण्ड का सूंचक हैं।

प्रश्न-4- BOD किसका संक्षिप्त रूप हैं?

A-   बायोलॉजिकल ऑक्सीडेशन डिमांड
B-    बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड
C-    बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड
D-   बायोटिक ऑक्सीडेशन डिमांड
               
उत्तर व्याख्या- बीओडी से तात्पर्य बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड से हैं, यह वायुजीवीं जैव अवयवों को एक निर्दिष्ट समय अवधि मे एक निश्चित तापमान पर दिए गए जल के नमूने में उपस्थित कार्बनिक पदार्थों को विघटित करने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा हैं। बीओडी का मान सामान्यतः 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर उद्भवन (इन्क्यूबेशन) के पाँच दिनों के दौरान  प्रति नमूने द्वारा उपभोग की गई ऑक्सीजन की मात्रा को मिलिग्राम में व्यक्त किया जाता हैं।

प्रश्न-5- हमारे देश भारत में नृत्य नाटक और संगीत के विकास को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी किसकी होती है?

A-   ललित कला अकादमी
B-    नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा
C-    साहित्य अकादमी
D-   संगीत नाटक अकादमी

उत्तर व्याख्या- संगीत नाटक अकादमी पूरे देश में भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रमुख रूपो संगीत, नृत्य और नाटक को संरक्षण औऱ प्रोत्साहन देने वाला शीर्ष और  स्वायत्त निकाय है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 31 मार्च 1952 को इसकी स्थापना की गई थी और अकादमी ने उसी वर्ष से अपना काम आरंभ भी कर दिया था। यह अकादमी नई दिल्ली में स्थित हैं।

प्रश्न-6-चिली शीरा किसका सामान्य नाम है?

A-   सोडियम नाइट्रेट
B-    पोटैशियम नाइट्रेट
C-    पोटैशियम नाइट्राइट
D-   सोडियम नाइट्राइट

उत्तर व्याख्या- सामान्य साल्टपीटर एवं पोटैशियम नाइट्रेट में भेद करने के लिए सोडियम नाइट्रेट को चिली साल्टपीटर या पेरू साल्टपीटर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इन देशों में विशेष रूप से अटाकामा मरूस्थल में यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। इसे सोडा नाइटर के नाम से भी जाना जाता हैं, उर्वरकों, आतिशबाजियों, धुआँ, बमों, कांच, मीनाकारी बर्तन, खाघ परिरक्षकों और ठोस रॉकेट प्रणोदक मे इसका प्रयोग किया जाता हैं।

प्रश्न-7- महाभारत का फारसी में अनुवाद किसने किया था?

A-   इब्न बतूता
B-    बाबर
C-    अबुल फजल
D-   बदायुंनी

उत्तर व्याख्या- अकबर के आदेश पर फैजी और अब्द अल कादिर बदायूंनी ने महाभारत को पारसी भाषा में रूपान्तरित किया था जिसे रज्मनामा नाम दिया गया। रज्मनामा महाभारत का सटीक अनुवाद नहीं है, लेकिन बदायूंनी के अनुसार यह मुक्त पारसी भाषा के अनुकूल है। बदायूंनी ने 18 पुस्तकों मे से 2 पुस्तकों का अनुवाद किया। बदायूंनी ने रामायण का भी अनुवाद किया।    

प्रश्न-8- अत्यधिक किण्वन से आप क्या समझते हैं?

A-   यह न्यूक्लियर अपशिष्ट का निस्तारण
B-    यह कार्बनिक अपशिष्ट से मीथेन उत्पन्न करने की पद्धति हैं
C-    यह वायुमंडल मे सीओडी कम करने की पद्धति हैं
D-   यह अपशिष्ट जल में ईंधन के रुप में हाइड्रोजन उत्पन्न करने की पद्धति हैं।

उत्तर व्याख्या- अत्यधिक किण्वन वह किण्वक है जो कार्बनिक पदार्थों के जैव हाइड्रोजन में परिवर्तित होने के परिणामस्वरूप उत्पन्न होता है। यह जीवाणुओं के विभिन्न समूहों द्वारा निष्पादित होने वाली एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें अवायुजीवों परिवर्तन के समान तीन चरणों वाली जैवरसायन अभिक्रियाओं की श्रृंखला शामिल हैं, अत्यधिक किण्वन प्रक्रिया में जैव हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए अपशिष्ट जल के रूप में संभावित पदार्थ का प्रयोग किया जाता हैं।

प्रश्न-9- हमारे देश में वन महोत्सव दिवस कब मनाया जाता हैं?

A-   10 अगस्त
B-    1 जुलाई
उत्तर व्याख्या- वन महोत्सव या वृक्षों का उत्सव भारत में जुलाई के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता हैं। इस उत्सव की शुरूआत वर्ष 1950 में भारत के तत्कालीन कृषि मंत्री डॉ के.एम मुंशी द्वारा की गई थी। वन महोत्सव सप्ताह के दौरान पूरे देश में सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों द्वारा करोड़ों पौधे लगाए जाते हैं।

प्रश्न-10- भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य की सबसे लंबी तटरेखा हैं?

A-   आंध्र प्रदेश
B-    महाराष्ट्र
C-    गुजरात
D-   तमिलनाडु
    
उत्तर व्याख्या- भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में स्थित गुजरात की तट रेखा सबसे लम्बी हैं, जो 1600 किमी से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है। यह देश की कुल तट रेखा का 22 प्रतिशत है, गुजरात की तट रेखा अरब सागर खम्बात और कच्छ की काड़ियों की सीमा से घिरी हुई हैं। गुजरात विशेष रूप से मैंग्रोव, लवणकच्छ या कच्छ भूमि, प्रवालभित्तियों, नमभूमियों और समुद्री घासों का पोषण करती हैं।







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad