Type Here to Get Search Results !

**100 MOST Important SCIENCE GK Questions in Hindi 2020

Science Gk Questions in Hindi With Answers जीव विज्ञान | g.k Questions And Answers in Hindi

Science Gk Questions in Hindi With Answers जीव विज्ञान | g.k Questions And Answers in Hindi
Science Gk Questions in Hindi With Answers जीव विज्ञान | g.k Questions And Answers in Hindi

प्रश्न-1- जन्तु विज्ञान (Zoology) अध्ययन करता हैं?

A-    जीवित व मृत जानवरों दोनों का
B-     केवल जीवित जानवरों का
C-     केवल जीवित वनस्पति का
D-    जीवित व मृत वनस्पति दोनो का

उत्तर व्याख्या- जन्तु विज्ञान के अन्तर्गत जीवित एवं मृत जानवरों का विस्तृत अध्ययन किया जाता हैं। जन्तु विज्ञान, जीव विज्ञान की एक प्रमुख शाखा हैं जिसके जनक अरस्तु माने जाते हैं।     

प्रश्न-2- फूलों के अध्ययन को कहते हैं?

A-   फ्रेनोलॉजी
B-    एग्रोस्टोलॉजी
C-    पैलीनोलॉजी
D-   एन्थोलॉजी

उत्तर व्याख्या-
1--फ्रेनोलॉजी (Phrenology)— मस्तिष्क के विभिन्न भागों की क्रियाशीलता तथा विक्षिप्तता का अध्ययन
2—एन्थोलॉजी (Anthology)— फूलों का अध्ययन
3—एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology)— घास से सम्बन्धित अध्ययन
4—पैलीनोलॉजी (Palynology)— विभिन्न प्रकार के पराग कणों का अध्ययन

प्रश्न-3- कीटों के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहते हैं?

A-   इक्थियोलॉजी
B-    मैलेकोलॉजी
C-    एंटोमोलॉजी
D-   पैरासिटोलॉजी

उत्तर व्याख्या-
1—इक्थियोल़ॉजी (Ichthyology)— मत्स्य की संरचना, कार्यिकी इत्यादि का अध्ययन
2—एंटोमोलॉजी (Entomology)— कीटों का वैज्ञानिक अध्ययन
3—पैरासिटोलॉजी (Parasitology)— परजीवी जीवों का अध्ययन
4—मैलेकोलाजी (Malacology)— मोलस्का और इनके खोलों का अध्ययन

प्रश्न-4- निम्नलिखित विषयों में से कौन सा विषय जनसंख्या एवं मानव जाति के महत्वपूर्ण आंकड़ो के अध्ययन से संबंधित हैं?

A-   पारिस्थितिक विज्ञान
B-    जनांकिकी
C-    आनुवांशिकी
D-   वायरस विज्ञान
               
उत्तर व्याख्या-
1—पारिस्थितिक विज्ञान—(Ecology)— सजीवों पर उनके चारों ओर के पर्यावरण के प्रभाव का अध्ययन
2—आनुवांशिकी—(Genetics)— जीवों के आनुवांशिक लक्षणों तथा इनकी वंशागति का अध्ययन
3—जनांकिकी या जनसांख्यिकी—(Demography)— मानव जनसंख्या एवं मानव जाति के महत्वपूर्ण आंकड़ों का अध्ययन
4—वायरस विज्ञान—(Virology)— विषाणुओं (Viruses) का अध्ययन

प्रश्न-5- विभिन्न संस्कृतियों के वैज्ञानिक विवरण के तुलनात्मक अध्ययन को कहते हैं?

A-   इथनोग्राफी
B-    इथोल़ॉजी
C-    एथिक्स
D-   इथनोलॉजी

उत्तर व्याख्या-
1—इथनोल़ॉजी—(Ethnology)— विभिन्न संस्कृतियों के वैज्ञानिक विवरणों का तुलनात्मक अध्ययन
2—इथनोग्राफी—(Ethnography)—  किसी विशिष्ट संस्कृति का अध्ययन
3—इथोलॉजी—(Ethology)— मानव सहित सभी जन्तुओं के व्यवहार का अध्ययन
4—एथिक्स—(Ethics)— नैतिक आचार तथा कर्तव्य का मनोवैज्ञानिक अध्ययन

प्रश्न-6- जैविक जगत में होने वाले कार्य और गुण व पद्धति के अध्ययन के इस ज्ञान को मशीनी जगत में उपयोग करने को क्या कहते हैं?

A-   बायोनिक्स
B-    बायोनोमिक्स
C-    बायोमीट्री
D-   बायोनोमी

उत्तर व्याख्या-
1—बायोनिक्स—(Bionics)— जैविक जगत में होनें वाले कार्य गुण एवं पद्धति का अध्ययन एवं अजैव तंत्र पर इसका प्रयोग
2—बायोनोमिक्स—(Bionomics)—  जीवधारियों का उनके वातावरण के साथ समंबंध का अध्ययन
3—बायोनोमी—(Bionomy)— जीवन के नियमों (laws of life) का अध्ययन
4—बायोमीट्री—(Biometry)— गणित एवं सांख्यिकी की तकनीकों द्वारा जीव विज्ञान का अध्ययन
प्रश्न-7- पैलियो वनस्पति के अन्तर्गत अध्ययन करते हैं?

A-   जन्तु—जीवाश्म का
B-    फंफूदी का
C-    शैवाल का
D-   इनमें से कौई नहीं

उत्तर व्याख्या- पैलियो वनस्पति के अन्तर्गत पादप जीवाश्मों का अध्ययन करते हैं। जो कि लाखों वर्ष पूर्व बर्फ मिट्टी इत्यादि के नीचे किसी प्राकृतिक घटना के कारण दब गए थे.. उनकी छाप पत्थरों की चट्टानों में प्राप्त होती हैं। जीवाश्मों से जैव विकास के वास्तविक व ठोस प्रमाण मिलते  हैं। प्रो. बीरबल साहनी को भारतीय जीवाश्म वनस्पति विज्ञान का जनक कहा गया हैं।    

प्रश्न-8- रेशम कीट पालन को कहते हैं?

A-   एपीकल्चर
B-    हॉर्टीकल्चर
C-    फ्लोरीकल्चर
D-   सेरीकल्चर

उत्तर व्याख्या-
1—एपीकल्चर—(Apiculture)— मधुमक्खी पालन
2—हॉर्टीकल्चर—(Horticulture)—  पुष्प व फल देने वाले पौधों का अध्ययन

3सेरीकल्चर(Sericulture)— रेशम कीट पालन

4—फ्लोरीकल्चर—(Floriculture)— सजावट के लिए काम आने वाले पुष्पों का अध्ययन

प्रश्न-9-मधुमक्खी का उपयोग किया जाता हैं?

A-   सेरीकल्चर में
B-    एपीकल्चर में

प्रश्न-10-निम्न खेती नामकरण व खेती का युग्म मे से कौन सा सही नहीं हैं?

A-   फूलों की खेती--फ्लोरिकल्चर
B-    फसलों की खेती--ऐग्रोनॉमी
C-    सब्जियों की खेती--हॉर्टिकल्चर
D-   फलों की खेती--पोमोलॉजी
    
उत्तर व्याख्या- बागवानी (Horticulture) कृषि की एक विशेष पद्धति हैं, इसके तहत फलों की कृषि Pomology सब्जियों की कृषि Olericulture तथा फूलों की कृषि Floriculture आते हैं, प्रश्न A और D के तहत फूलों की खेती एवं फलों की खेती के लिए क्रमशः फ्लोरिकल्चर एवं पोमोलॉजी नामकरण किया गया हैं। जो इसके लिए विशिष्ट शब्दाविलयां हैं। विकल्प C के अंतर्गत सब्जियों की खेती के लिए हॉर्टिकल्चर किया गया हैं जो इसकी बृहद श्रेणी की शब्दावली हैं, सब्जियों की खेती के लिए इसकी विशिष्ट शब्दावली ओलेरिकल्चर हैं, यदि सभी नामकरण विशिष्ट शब्दावली के रूप में ही सही माने जाएं तो विकल्प C सही सुमेलित नहीं होता क्योंकि यहाँ हार्टिकल्चर के स्थान पर ओलेरिकल्चर होना चाहिए, खाघान्न, गैर खाघान्न, पशु आहार फसलें शामिल होंगी। फसलों की खेती के अंतर्गत फसल तथा इसके लिए प्रयुक्त मृदा भी शामिल होगीं। अतः इसके लिए इसकी बृहद शब्दावली एग्रोनॉमी का नामकरण उचित हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad