Type Here to Get Search Results !

TOP 100 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण GK ke sawal Hindi mai

Samanya Gyan Question Answer

GK ke sawal Hindi mai
GK Ke Sawal (General Knowledge)


प्रश्न-1- कपास के उत्पादन के लिए सबसे अच्छी मिट्टी कौन सी हैं
?
A-     काले लावा मिट्टी
B-     कछारी मिट्टी
C-     दुम्मट मिट्टी
D-    पूर्ण जल वाहित मृदा
उत्तर- काले लावा मिट्टी

उत्तर व्याख्या- काली मृदा कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है। दक्कन और मालवा के पठारों की गहरे और मध्यम रंग की काली लावा मृदा कपास की खेती के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है, यघपि इसे जलोढ़ मृदा और लाल मृदा में भी उगाया जा सकता है। कपास के लिए उपयुक्त काली मृदा को रेगुर मृदा के रूप में भी जाना जाता है।

प्रश्न-2- पूरी तरह बिना लोच की मांग किसके बराबर है?
A-    एक
B-    असीमित
C-    शून्य
D-   एक से अधिक
उत्तर-
उत्तर व्याख्या- मांग की कीमत लोच किसी विशेष वस्तु की मांगी गई मात्रा और इसकी मापक है। परिवर्तन दोनों के संबंधों का मापक है। यह किसी विशेष वस्तु की कीमत में परिवर्तन के परिणामस्वरूप मांग में आए परिवर्तन का प्रतिक्रियाशील मापक है। यदि मांग की कीमत लोच शून्य के समान है तो मांग पूर्णतः अप्रत्यास्थ है (अर्थात् कीमत में परिवर्तन होने पर मांग में परिवर्तन नहीं होता।

प्रश्न-3- निम्नलिखित मे से किस देश में सर्वाधिक जीवन संभाविता हैं?
A-    डेनमार्क
B-    जापान
C-    अमेरिका
D-   स्विट्जरलैंड
उत्तर- जापान

उत्तर व्याख्या- विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2015 के लिए जारी आँकड़ो के अनुसार पूरे विश्व में जापान की जीवन प्रत्याशा सर्वाधिक 84 वर्ष है। जापानी पुरुष और महिलाओं की जीवन प्रत्याशा क्रमशः 80 वर्ष और 87 वर्ष है। जापान के स्वास्थय श्रम और कल्याण मंत्रालय द्वारा अगस्त 2015 में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जापानी पुरुष और महिलाओँ की जीवन प्रत्याशा क्रमशः 80.5 वर्ष और और 86.83 वर्ष है।

प्रश्न-4- लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित प्रथम महिला का नाम बताइए?
A-    प्रतिभा पाटिल
B-    विजलक्ष्मी पंडित
C-    मीरा कुमार
D-   सरोजिनी नायडू
उत्तर- मीरा कुमार

उत्तर व्याख्या- मीरा कुमार लोक सभा की पहली महिला अध्यक्ष थी। वह 2009 से 2014 तक अध्यक्ष पद पर कार्यरत रही। ससे पूर्व, वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार 2004-2009 में सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय में केन्द्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत थी।

प्रश्न-5-भारत में लिग्नाइट का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा हैं?
A-    केरल
B-    तमिलनाडु
C-    राजस्थान
D-   गुजरात
उत्तर- तमिलनाडु

उत्तर व्याख्य- लिग्नाइट का राज्यवार वर्गीकरण दर्शाता है कि लिग्नाइट का सबसे बड़ा स्त्रोत तमिलनाडु मे स्थित है। इसके बाद राजस्थान, गुजरात, पुडुचेरी, जम्मू कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल का स्थान आता है। भारत में लगभग 75 प्रतिशत लिग्नाइट का उत्पादन तमिलनाडु के नेयवेली में होता है।

प्रश्न-6- संविधान के उल्लघंन के लिए राष्ट्रपति के विरुद्ध अभियोग कर्यवाही किसमें शुरू की जा सकती है?
A-    संसद के किसी भी सदन में
B-    लोक सभी में
C-    राज्य सभा में
D-   उच्चतम न्यायालय में
उत्तर- संसद के किसी भी सदन में

उत्तर व्याख्या- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 के अनुसार संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर राष्टपति के विरुद्ध माहभियोग की प्रक्रिया संसद के किसी भी सदन में आरंभ की जा सकती है। अनुच्छेद में उल्लेख किया गया है कि महाभियोग की प्रक्रिया आरंभ करने से पूर्वः यह आवश्यक है कि राष्ट्रपति को 14 दिन पहले लिखित सूचना दी जाए, उस प्रस्ताव पर सदन के कुल सदस्यों की संख्या के एक चौथाई सदस्यों के हस्ताक्षर होने चाहिए, और यह प्रस्ताव सदन की कुल संख्या के दो तिहाई सदस्यों द्वारा पूर्ण बहुमत से पारित होना चाहिए।

प्रश्न-7- भारत में प्रथम महिला आइपीएस अधिकारी कौन हैं?
A-    सरोजनी नायडू
B-    किरण बेदी
C-    इंदिरा गांधी
D-   बछेंद्री पाल
उत्तर- किरण बेदी

उत्तर व्याख्या- किरण बेदी 1972 में भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी बनी। बेदी की पहली पोस्टिंग 1975 में दिल्ली के चाणक्यपुरी अनुमण्डल मे हुई थी। इसी वर्ष वह गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस की पुरुष सैनिक टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली प्रथम महिला बन गई।

प्रश्न-8- ऑपरेटिंग सिस्मटम में राउंड रॉबिन शेड्यूलिंग से क्या तात्पर्य हैं?
A-    एक प्रकार की शैड्यूलिंग
B-    रेपिटिशन पॉलिसी
C-    मेमोरी एलोकेशन पॉलिसी
D-   प्रोसेस एलोकेशन पॉलिसी
उत्तर- एक प्रकार की शैड्यूलिंग

उत्तर व्याख्या- राउंड रोबिन एक शेड्यूलिंग एल्गोरिदम है जिसका प्रयोग प्रोसेस एग्जिक्यूशन के दौरान सीपीयू द्वारा किया जाता है। राउंड रोबिन को विशेष रूप से टाइम शेयर करने वाले सिस्टमों के लिए विनिर्दिष्ट किया गया है। यह पहले आओ पहले पाओ वाले शेड्यूलिंग एल्गोरिदम के समान है, लेकिन प्रक्रियाओं के मध्य परिवर्तन करने के लिए अभिलाक्षणिक रूप से प्रीएम्पशन को जोड़ा गया है।

प्रश्न-9- लेबोर्न जेम्स कौन सा अंतर्राष्ट्रीय खेल खेलते हैं?
A-    गोल्फ
B-    बेसबॉल
C-    बास्केटबॉल
D-   मुक्केबाजी
उत्तर- बास्केटबॉल

उत्तर व्याख्या- लेब्रोन जेम्स एक अमेरिकी प्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं जो नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के क्लीवलैंड केवैलियर्स के लिए खेलते है। उऩ्होंने तीन बार NBA चैम्पियनशिप चार बार NBA का मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर अवॉर्ड, तीन बार NBA फाइनल MVP अवॉर्ड, दो  ओलम्पिक स्वर्ण पदक, एक NBA स्कोरिंग टाइटल औऱ NBA रूकी ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है।

प्रश्न-10- अंतिम उपाय का ऋणदाता कौन हैं?
A-    भारतीय स्टेट बैंक
B-    नाबार्ड
C-    भारतीय औघोगिक विकास बैंक
D-   भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर-  भारतीय रिजर्व बैंक

उत्तर व्याख्या- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को ऋण के लिय अंतिम आश्रय प्रदाता के रूप में जाना जाता है क्योंकि जब वाणिज्यिक बैंक वित्तीय संकट का सामना करता है और अन्य स्त्रोतों से ऋण प्राप्त करने में असफल रहता है, तब केन्द्रीय बैंक उऩ बैंकों को ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करता है। केन्द्रीय बैंक की यह भूमिका वाणिज्यिकि बैंक को दिवालियापन से बचाती है। इस प्रकास, आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों के लिए गारंटर की भूमिका निभाता है औऱ अर्थव्यवस्था में मजबूत बैंकिंग प्रणाली को प्रोत्साहन देता है।

प्रश्न-11- किस भारतीय समाजार पत्र के पाठक सर्वाधिक हैं?
A-    द दैनिक जागरण
B-    इंडियन एक्सप्रेस
C-    द मलयाला मनोरमा
D-   दि हिंदू
उत्तर- द दैनिक जागरण

उत्तर व्याख्या- इंडियन रीडरशिप सर्वे 2015 की रिपोर्ट के अनुसार 16.6 मिलियन पाठकों के साथ दैनिक जागरण इस सूची मे शीर्ष स्थान पर है। हिन्दुस्तान (14.7 मिलियन) औऱ दैनिक जागरण (13.8 मिलियन) भारत के तीन शीर्ष प्रकाशनों में शामिल हैं। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान स्थापित दैनिक जागरण जागरण प्रकाश लिमिटेड से संबंधित है। यह समाचार पत्र भारत के 11 राज्यों में वितरित किया जाता है।

प्रश्न-12- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस किस दिन मनाया जाता हैं?
A-    जुलाई 21
B-    अप्रैल 23
C-    सितंबर 21
D-   जून 21

उत्तर- जून 21

उत्तर व्याख्या- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में मनाया गया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसम्बर 2014 को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।

  •  रेडियोएक्टिवता का मापन किया जाता है- गीगर मूलर gm काउंटर से
  • यदि किसी वस्तु को पानी में डूबी हुई अवस्था में तौला जाए तो हवा में लिए गए भारत की तुलना में उसके भार में-  कमी होगी
  • प्रकाश वर्ष मापन इकाई है- अत्यधिक दूरी की
  • वह भौतिक घटना जिसके आधार पर एक सरल परिदर्शी पेरिस्कोप कार्य करता है- प्रकाश का परावर्तन
  • वह बल जो अकेंद्रिय तथा असंरक्षी है- घर्षण बल
  • इलेक्ट्रॉन की खोज की गई- जोसेफ जॉन थॉमसन द्वारा
  • वाहनों में पश्च दृश्य दर्पणों के रूप में प्रयुक्त होने वाला दर्पण कौन सा होता है- उत्तल दर्पण
  • वह तत्व जो सभी अम्लों में निश्चित रूप से उपस्थित होता है- हाइड्रोजन
  • किसी परमाणु का सर्वाधिक द्रव्यमान होता है- उसके नाभिक में
  • वह जीव जो पोषण की मृतोपजीवी विधि पर निर्भर होता है- ऐगौरिकस
  • शुष्क बर्फ किसे कहाँ जाता है- ठोस कार्बन डाईऑक्साइड को
  • पित्त रस निर्मित होता है- यकृत द्वारा
  • पादप में उपस्थित कोशिका भित्ति निर्मित होती है- सेलूलोज्ञ से
  • पादपों को प्रोटीन बनाने के लिए जिस तत्व की अधिक आवश्यकता होती है वह क्या है- नाइट्रोजन
  • शरीर में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला आयन क्या है- कैल्शियम आयन
  • एम्फिसाइमा रोग से प्रभावित होने वाला प्रमुख अंग कौन सा है- फेफड़ा
  • अपनी पुस्तक दि ओरिजन ऑफ स्पीशीज्ञ बाई मीन्स ऑफ नेचुरल सेलेक्शन में जैव विकास की अवधारणा को प्रस्तुत किया था- चार्ल्स डार्विन ने
  • माइकोबैक्टीरियम इंडिकस प्राणी एम आई पी के रूप में जानी जाने वाली वैक्सीन संबंधित है- कुष्ठ होग से
  • वह रोगजनक जीवाणु जिसके कारण मनुष्य को टायफॉयड बुखार होता है- साल्मोनेला टायफी
  • वेस्ट नील वायरस रोग का प्राथमिक वाहक क्या है- मच्छर
  • मिट्टी में क्षारकत्व को घटाने के लिए प्रयोग किया जाता है- जिप्सम का
  • मानव रक्त में अधिकांश कार्बन डाईऑक्साइड का परिवहन होता है- प्लाज्मा में बाइकार्बोनेट आयन के रूप में
  • ह्रदय से शरीर की ओर रक्त  ले जाने वाली रक्तवाहिनी को क्या कहते है- धमनी
  • सर्वाधिक विघुत चालकत्ता वाला तत्व कौन सा है- चांदी
  • शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन सी होती है- जाँघ की हड्डी


हमारें ग्रुप से जुड़े


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad