Type Here to Get Search Results !

General Knowledge Questions And Answers | lucent's general knowledge-2020


General Knowledge Questions And Answers | lucent's general knowledge-2020


General Knowledge Questions And Answers | lucent's general knowledge-2020
General Knowledge Questions And Answers | lucent's general knowledge-2020

प्रश्न-1- क्षेत्रमापी का प्रयोग किसके मापन के लिए किया जाता हैं?

A-    क्षेत्रफल
B-     दिशा
C-     सड़क की दूरी
D-    क्षेत्र की ऊँचाईं

उत्तर व्याख्या- क्षेत्रमापी को प्लेटोमीटर के रूप में भी जाना जाता हं। दो विमाओं वाली आकृति का क्षेत्रफल मापने के लिए इस मापक उपकरण का प्रयोग किया जाता हैं। पूर्व काल में सामान्यतः इस उपकरण का प्रयोग किया जाता था, लेकिन वर्तमान में डिजिटल उपकरणों ने इसका स्थान ग्रहण कर लिया हैं। स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध गणितज्ञ जैकॉब अम्सलर-लैफॉन ने सर्वप्रथम 1854. में आधुनिक क्षेत्रमापी (प्लेनिमीटर) का निर्माण किया था।     

प्रश्न-2- यूनाइटेड नेशन्स शब्द किसने गढ़ा था?

A-   चर्चिल ने
B-    स्टालिन ने
C-    लेनिन ने
D-   रूजवेल्ट ने

उत्तर व्याख्या- यूनाइटेड नेशंस शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने किया था। 2nd विश्व युद्ध के दौरान 1 जनवरी 1942ई. को संयुक्त राष्ट्र के घोषणा पत्र में इस शब्द का प्रयोग पहली बार किया गया था। इसी वर्ष 26 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने अपनी सरकारों से धुरी शक्तियों के विरुद्ध युद्ध जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होने की अपील की थी।

प्रश्न-3- इंटरनेट में किस टाइप के स्विचन का प्रयोग किया जाता हैं?

A-   परिपथ (सर्किट)
B-    टेलीफोन
C-    पैकेट
D-   टेलेक्स

उत्तर व्याख्या- पैकेट स्विचिंग, मैसेजों को सेंट करने और प्रत्येक पैकेट को वैयक्तिक रूप से प्रेषित करने से पूर्व मैसेजों को पैकेटों में विभाजित करने की एक प्रक्रिया हैं जो सभी मैसेजों के इच्छित गंतव्य से आ जाने के बाद पैकेटों को ऑरिजनल मैसेजों में पुनर्एकत्रित करती हैं। पैकेट्स इंटरनेट में इन्फॉर्मेशन ट्रांसपोर्ट की मौलिक इकाई है जो डाटाग्राम पैकेट स्विचिंग विधि का प्रोयग करती है। अत्याधिनिक वाइड एरिया नेटवर्क प्रोटोकॉल पैकेट स्विचिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं।

प्रश्न-4- वैट किस पर लगाया जाता हैं?

A-   सीधे उपभोक्ता पर
B-    उत्पादन और ब्रिक्री के सभी चरणों में
C-    उत्पादन के प्रथम चरण में
D-   उत्पादन के अंतिम चरण में
               
उत्तर व्याख्या- मूल्य वर्धित कर वैट यह कर उत्पादन और वितरण के सभी चरणों के दौरान फर्म द्वारा प्रत्येक वस्तु के मूल्य में जोड़ दिया जाता हैं। साधारण शब्दों में यह उत्पादन औऱ वितरण प्रक्रिया के प्रत्येक स्तर पर व्यवसाय होने पर, प्रायः वस्तु की पुनर्बिक्री या इसमें मूल्य जोड़े जाने पर इसके मूल्य का निर्धारण करता हैं भारत में अप्रत्यक्ष मूल्य वर्धित कर वैट के रूप में मूल्य वर्धित कर प्रणाली की शुरूआत 1 अप्रैल 2005 को हुई थी।

प्रश्न-5- अजमेर में ढाई दिन का झोपड़ा किसने बनवाया था?

A-   बलबन
B-    अलाउद्दीन खिलजी
C-    मुहम्मद-बिन-तुगलक
D-   कुतुबुद्दीन ऐबक

उत्तर व्याख्या- ढ़ाई दिन का झोपड़ा एक प्राचीन वैष्णव हिन्दू मन्दिर है जिसकी निर्माण 1153 ई. के दौरान किया गया था और बाद में कुतुब-उद-दीन ऐबक द्वारा वर्ष 1193ई. मे इसे एक मस्जिद के रूप में परिवर्तित करवा दिया गया। यह राजस्थान के अजमेर में स्थित तारागढ़ पहाड़ी की ढालों पर स्थित हैं।

प्रश्न-6- कंकाल की मांसपेशियों की अनुमानित संख्या बताइए?

A-   700
B-    200
C-    500
D-   206

उत्तर व्याख्या- विशिष्ट मानव में लगभग 640 कंकाल मांसपेशियाँ होती हैं और प्रत्येक मांसपेशी दोनों तरफ पाई जाने वाली एकसमान द्विपक्षी मांसपेशियों के एक युग्म के एक भाग  रचना करती हैं, परिणामस्वरूप मांसपेशियों के लगभग 320 युग्म होते हैं। फिर भी.. मांसपेशियों की स्टीक संख्या को पारिभाषित करना कठिन हैं..क्योंकि विभिन्न स्त्रोत विभिन्न संख्या बताती हैं. उदाहरणार्त एक मांसपेशी या कई मांसपेशियों के विभिन्न भोगों के रूप में इन्हें पारिभाषित करना कठिन हैं। विभिन्न स्त्रोतों में 640 से 850 कंकाल मांसपेशियों के उदाहरण मिलते हैं।

प्रश्न-7- ओजोन परत हमारी किससे रक्षा करती हैं?

A-   अंतरिक्ष किरणें
B-    दृश्य किरणें
C-    अवरक्त किरणें
D-   पराबैंगनी किरणें

उत्तर व्याख्या- ओजोन परत से तात्पर्य पृथ्वी के समतापमंडल वाले क्षेत्र से है जो सूर्य की अधिकांश पराबैंगनी विकिरणों को अवशोषित करता हैं। यह सूर्य की मध्यमआवृत्ति वाले पराबैंगनी प्रकाश (जिसकी तरंगदैर्ध्य लगभग 200nm से 315nm होती है) का लगभग 97—99 प्रतिशत अवशोषित करता हैं। समतापमंडल द्वारा पराबैंगनी विकिरणों का अशोषण न होने पर ये किरणें पृथ्वी सतह पर जीवन के विभिन्न रूपों को हानि पहुँचा सकती हैं।   

प्रश्न-8- अंतर्राष्ट्रीय मिहला दिवस कब मनाया जाता हैं?

A-   3 मार्च को
B-    27 जनवरी को
C-    15 अगस्त को
D-   8 मार्च को

उत्तर व्याख्या- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के तत्तवधान में पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 को मनाया गया था। वर्ष 1975 से यह दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाने लगा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2015 के लिए संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक थीम हैं—महिला सशक्तिकरण—मानवता सशक्तिकरण साकार करों।

प्रश्न-9- पारिस्थितिकी तंत्र शब्दावली किसने प्रस्तुत की थी?

A-   वर्नाद्सकी
B-    ए. जी. टैन्सले
उत्तर व्याख्या- पारिस्थितिक तंत्र नामक शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम रॉय क्लैफम द्वारा 1930 में किया गया था लेकिन पारिस्थितिक विज्ञानी आर्थर टांस्ले ने पारिस्थितिक तंत्र की आवधारणा को पूर्णतः पारिभाषित किया। 1935 के अपने क्लासिकल लेख में टांस्ले ने पारिस्थितिक तंत्र को समूची प्रणाली जिसमें न केवल जटिल जीव शामिल है, बल्कि पर्यावरण का नर्माण करने वाले भौतिक कारकों की सारी जटिलता भी शामिल हैं के रूप पारिभाषित किया हैं।

प्रश्न-10- नीली क्रांति का संबंध किससे हैं?

A-   अंतरिक्ष अनुसंधान से
B-    मुर्गी पालन से
C-    मत्स्य पालन से
D-   पेयजल से
    
उत्तर व्याख्या- नीली क्रांति से तात्पर्य समुद्रीय उत्पादों और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को लागू करने से हैं। वर्ष 1970 मे पाँचवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा मत्स्यपालन विकास एजेंसी (एफएफडीए) की स्थापना करने के साथ ही भारत में नीली क्राँति की शुरूआत हुई। यह एजेंसी मत्स्य प्रजनन, मत्स्य पालन, और मत्स्य विपणन व मछलियों के निर्यात से संबंधित हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad