Type Here to Get Search Results !

Skill India Mission 2022 | कौशल विकास योजना 2022 | स्किल इंडिया मिशन

स्किल इंडिया मिशन 2022 | कौशल विकास योजना 2022 | Skill India Mission Kya Hai 

Skill India Mission
Skill India Mission

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है Skill Development के विषय में इसका हिंदी अर्थ कौशल विकाश होता है। सर्वप्रथम हम यह जानने का प्रयास करेगें की कौशल विकास योजना क्या  है, भारत में अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल विकास दिवस के दौरान 15 जुलाई 2015 के दिन भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्किल इंडिया मिशन (कौशल विकास योजना) का शुभआरंभ किया। इस योजना को Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana के नाम से भी जाना जाता है। 

स्किल इंडिया मिशन का लक्ष्य भारत देश के सभी युवा नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान करवाना है। इस योनजा में युवा नागरिक को उसकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान करना है। जैसा की आप जानते ही  है कि आज के समय में कुछ भी पाना हो तो पैसा देना पढ़ता है, यदि हम कुछ सिखना चाहते है तो हमें पहले पैसे देने होगे तब हम शिक्षा प्राप्त कर सकेगें, परंतु स्किल इंडिया मिशन के तहत यदि आप अपनी पसंद का कोई भी कोर्ड ज्वाइन करते है तो कोई भी पैसा नही देना होगा जी हाँ स्किल इंडिया मिशन के तहत आप फ्री में अपनी पसंद का कोई भी कोर्स सिख सकते है, 

इतना ही नही कोर्स समाप्त होने के बाद आपको प्रमाण पत्र (certificate) भी दिया जाएगा। इस प्रमाण पत्र की सहायता से आपको आसानी से नौकरी भी मिल जाएगी। स्किल इंडिया मिशन का कोर्स समाप्त होने के बाद आपको Scholarship के रूप में 500 से लेकर 8000 रूपये तक मिल सकते है।

skill india mission
 

 PMKVY- Pradhan Mantry Kaushal Vikash Yojana के फायदे

  • फ्री ट्रेनिंग मिलेगी
  • फ्री यूनिफार्म मिलेगी
  • फ्री अध्ययन सामग्री
  • फ्री प्लेसमेंट
  • फ्री स्कॉलरशिप (1000-8000 तक)

कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के युवती और युवाओं में Skill Development को बढ़ाना है। प्रधनामंत्री कौशल विकास योजना के तहत जो बच्चे 10वीं तथा 12वीं करने के बाद बेरोजगार बैठे है, वे स्किल इंडिया मिशन के तहत अपने पसंद का कोर्स करके अपने अंदर एक नई Skill Development को विकसित कर सकते है अपने पसंद के क्षेत्र में नौकर भी पा सकते है। जो युवा पढ़ाई नही कर पाए हो तथा जिनके पास किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र ना हो वो भी कौशल विकास योजना में कोर्स कर सकते है। 

आज पूरे भारत में PMKVY- Pradhan Mantry Kaushal Vikash Yojana के सेंटर बन चुके है, जिसको आप आसानी से ज्वाइन कर सकते है और फ्री में अपनी पसंद के कोर्स का चुन कर अपने अंदर एक नई स्किल को उजाला दे सकते है। pmkvy official website पर जा कर आप आसानी से अपने शहर में मौजूद कौशल विकास योजना के सेंटर का पता लगा सकते है, इसके बाद कोर्स ज्वाइन करके सिखने के बाद आप pmkvy certificate प्राप्त करके बहुत ही आसानी से नौकर कर पाएगे।

 

Enrolled Candidates

1,39,17,130

On Going Training

1,06,790

Trained Candidates

1,32,94,182

Assessed Candidates

1,20,20,566

Certified

1,05,65,590

 

skill india mission


योजना का नाम

स्किल इंडिया मिशन

कब शुरू हुई

15 जुलाई 2015

किसने शुरू की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने

लाभार्थी

भारत के गरीब युवती और युवाओ को फ्री में एक नई स्किल प्रदान कराना है।

उद्देश्य

भारत देश के युवा को अनेक  विषयों पर प्रशिक्षण देना है।

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट      

 

http://www.pmkvyofficial.org/

हेल्पलाइन नंबर

8800055555


Skill India Mission 2022 का उद्देश्य | कौशल विकास योजना | स्किल इंडिया मिशन 2022 | PMKVY

  • स्किल इंडिया मिशन 2022 का मुख्य उद्देश्य भारत देश के गरीब बच्चों को कौशल विकास योजना के साहारे उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है। जिन लोगों ने गरीबी या फिर किसी अन्य कारण से अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ दी या फिर पढ़ाई लिखाई के बाद भी खाली बैठे हुए है बेरोजगार ऐसे लोगो के लिए ही स्किल इंडिया मिशन 2022 चलाया जा रहा है।
  • भारत में स्किल इंडिया योजना के तहत अब तक 1.37 करोड़ युवाओं को जोड़ा जा चुका है। 
  • स्किल इंडिया मिशन ने अपने कोर्स लिस्ट में युवाओं की रूची के हिसाब से अनेकों ट्रेनिंग चालू कि है। 
  • प्रधानमंत्री जी का स्किल इंडिया मिशन को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य भारत देश की बेरोजगारी को दूर करवाना है, इस योजना के तहत बेरोजगारी को मिटेगी ही साथ ही साथ युवाओं को अपने कौशल के द्वारा भारत देश का नाम भी रौशन कर सकेगे। 
  • भारत देश अन्य देशो से बिल्कुल अलग देश है यहाँ पर गरीब के पास रोजगार की कमी होती है परंतु उनके अंदर हुनर कूट कूट कर भरा हुआ होता है। भारत में गरीब युवा जो कपड़े सिलते है, जो साफ सफाई करते है, बाल काटने का काम करते है, गाड़ी चलाते है, मैकेनिक का काम करते है, ऐसे युवाओ के पास हुनर होता है परंतु यह अपने हुनर को सही तरीके से इस्तेमाल नही कर पाते और जीवन की रेस में पिछड़ जाते है। ऐसे ही लोगो के लिए स्किल इंडिया मिशन चलाया जा रहा है जिसकी सहायता से इन लोगो के अंदर के वैश्विक स्तर को बढ़ावा मिल सके तथा बढ़िया नौकरी कर सके।


स्किल इंडिया मिशन 2022 का लक्ष्य | Skill India Mission 2022 Aim | कौशल विकास योजना 2022


भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में  कौशल विकास योजना को आरंभ किया था आज पूरे देश में इस योजना के सेंटर खुल चुके है, हर शहर में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री का यह सपना है कि हमारा भारत डिजिटल इंडिया बने भारत के युवा सिर्फ नौकरी के पीछे ना भागे, भारत के युवा जब स्किल इंडिया मिशन के तहत कुछ सिखेगे तो अपने आप उनके पीछे नौकरी भाग कर आएगी। 

स्किल इंडिया मिशन का लक्ष्य है कि भारत के युवाओं को शिक्षा के साथ साथ उनके Skill Development का भी विकास किया जाए। भारत की सरकार ने 11 नवंबर 2019 से लेकर अब तक स्किल इंडिया के तहत 69 लाख से भी ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर दिया है, और अब 2020 से लेकर 2022 तक 3000 करोड़ रूपये का बजट बनाया गया है, 

इस बजट के दौरान कौशल विकास योजना में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। भारत की सरकार ने स्किल इंडिया मिशन में कुछ कोर्सों को बहुत अधिक बढ़ावा दिया है जैसे बिग डा़टा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, 3D प्रिटिंग, वीआर, रोबोटिक्स आदि।


यह भी पढ़े- UP Free Tablet Smartphone Yojana 

स्किल इंडिया मिशन 2022 के कोर्स


कौशल विकास कार्यक्रम

Fashion, Electroplating, Carpentry

प्रबंधन तथा विकास कार्यक्रम  

Marketing, Financial analysis, Modern Office Practice

उघमिता का विकास कार्यक्रम

सीआरआर योजना, महिला सशक्तिकरण, महिला ईसीपी

अन्य कौशल कोर्स

एसएसएमइ ऋण रणनीति, सूक्ष्म उघोगों, क्लस्टर विकास

प्रशिक्षण

नई नई टेक्नोलॉजी के द्वारा ट्रेनर को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।


स्किल इंडिया मिशन 2022 रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन | Skill India Mission 2022 Registration online | PMKVY Registration 2022

  • स्किल इंडिया मिशन 2022 के रजिस्ट्रेशन व आवेदन के लिए आपको स्किल इंडिया मिशन कि ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। 
  • ऑफिशिलय वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Find a Training Center पर जा कर क्लिक करना है। 
  •  Find a Training Center पर जाने के बाद आप अपनी रूची के अनुसार अपना विषय चुन सकते है, और ट्रैनिंग ले सकते है। जैसे ही आप अपने विषय को चुनेगे आपको अपके सेंटर का पता दिखाया जाएगा। 
  • आप अपनी लोकेशन के आधार पर PMKVY Registration कर सकते है। 

स्किल इंडिया मिशन 2022 पाठयक्रम की सूची


रबर कोर्स

टेलीकॉम कोर्स

स्किल कौसिल फॉर पर्सन विथ डिसेबिलिटी कोर्स

सिक्योरिटी सर्विस कोर्स

एंटरटेनमेंट और मीडिया कोर्स

टेक्सटाइल्स कोर्स

लाइफ साइंस कोर्स

हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म कोर्स

आईटी कोर्स           

प्लंबिग कोर्स

रिटेल कोर्स

स्वास्थ्य देखभाल कोर्स

फर्नीचर और फिटिंग कोर्स

आयरन और स्टील कोर्स

माइनिंग कोर्स

पावर इंडस्ट्री कोर्स

ग्रीन जॉब्स कोर्स

मोटर वाहन कोर्स

कृषि कोर्स          

सुंदरता और वैलनेस कोर्स

ज्वैलरी कोर्स और जेम्स कोर्स

परिधान कोर्स

इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स

भूमिकारूप व्यवस्था कोर्स

फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री कोर्स

माल और पूंजी कोर्स

लीठेर कोर्स

निर्माण कोर्स

बीमा, फाइनेंस और बैंकिग कोर्स


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad