Type Here to Get Search Results !

भौतिक विज्ञान Physics Ke Question 2020- General knowledge questions with answers

General knowledge questions with answers | भौतिक विज्ञान

 Physics Ke Question

Physics Ke Question (Bhautik Vigyan के प्रश्न)


प्रश्न-1- पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात में कौन सी भौतिक राशि प्राप्त की जाती हैं?

A-    द्रव्यमान
B-     बल
C-     वेग
D-    त्वरण

उत्तर व्याख्या- किसी वस्तु के द्रव्यमान तथा वेग के गुणनफल को वस्तु का संवेग कहते हैं।

प्रश्न-2- बल गुणनफल हैं?

A-   द्रव्यमान औऱ वेग का
B-    भार और त्वरण का
C-    भार और वेग का
D-   द्रव्यमान औऱ त्वरण का

उत्तर व्याख्या- बल वह धक्का है जो एक वस्तु द्वारा दूसरी वस्तु पर आरोपित किया जाता हैं।  बल = द्रव्यमान * त्वरण

प्रश्न-3- यदि किसी आयतन और पृष्ण क्षेत्रफल को निरूपित करने वाली संख्याएं समान हो तो उस घन के किनारे की लम्बाई माप की इकाई में होगी?

A-   3
B-    4
C-    6
D-   5

प्रश्न-4- ऊर्जा संरक्षण का आशय है कि---?

A-   ऊर्जा का सृजन औऱ विनाश होता हैं
B-    ऊर्जा का न तो सृजन हो सकता हैं और न ही विनाश
C-    ऊर्जा का सृजन नही हो सकता परन्तु विनाश हो सकता हैं
D-   ऊर्जा का सृजन हो सकता हैं

उत्तर व्याख्या- ऊर्जा संरक्षण के मूल सिद्धान्त के अनुसार ऊर्जा का न तो सृजन हो सकता हैं औऱ न ही ऊर्जा का विनाश हो सकता हैं।

प्रश्न-5- हवाओं की ऊर्जा होती हैं?

A-   केवल स्थितिज
B-    वैघुत
C-    स्थितिज औऱ गतिज दोनो
D-   केवल गतिज

उत्तर व्याख्या- बहती हुई हवा में केवल गतिज ऊर्जा होती हैं और हवाओं की गतिज ऊर्जा को ऊर्जा के अन्य रूपों जैसे विघुत या यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है।

General Knowledge questions with answers


प्रश्न-6- एक ट्रेन जैसे ही चलना आरम्भ करती हैं तो उसमें बैठे हुए यात्री का सिऱ पीछे की ओर झुक जाता हैं इसका क्या कारण हो सकता हैं?

A-   गति का जड़त्व
B-    जड़त्व आपूर्ण
C-    स्थिरता का जड़त्व
D-   द्रव्यमान का संरक्षण

उत्तर व्याख्या- न्यूटन के गति के प्रथम नियम के अनुसार यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है या एक सरल रेखा में समान वेग से गतिशील है तो उसकी विरामावस्था या समान गति की अवस्था में परिवर्तन तभी होता है जब  उस पर कोई बाह् बल लगाया जाता हैं इसे जड़त्व का नियम भी कहते हैं। ट्रेन में असावधानी से बैठे यात्री ट्रेन के एकाएक बल चल देने से पीछे की ओर गिर जाते है। सका कारण यह हे कि यात्री के शरीर का निचला हिस्सा जो गाड़ी के सम्पर्क मे है यह हिस्सा गाड़ी के साथ साथ चलने लगता है परन्तु ऊपरी हिस्सा जड़त्व के कारण विरामावस्था में ही बना रहते है। यात्री के शरीर का ऊपरी हिस्सा पीछे की ओर झुक जाता हैं।

प्रश्न-7- कथन A- एक पूर्णतः घर्षणहीन पर खड़ा एक व्यक्ति सीटी बजाने से अपने को गति में ला सकता है।

कारण –R- यदि किसी तंत्र पर कोई बाह् बल क्रियाशील नही है तो इसका संवेग H परिवर्तित नहीं हो सकता हैं.... तो इसका संवेग H परिवर्तित नहीं हो सकता ।।

A-   A औऱ R दोनो सही है, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
B-    A और R दोनो ही सही है,  R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C-    A सही है परन्तु R गलत है
D-   A  गलत है परत्नु R सही हैं

उत्तर व्याख्या- घर्षणहीन पृष्ठ पर कोई भी व्यक्ति गति नहीं कर सकता क्योंकि किसी भी प्रकार की गति के लिए घर्णष आवश्यक है व्यक्ति की गति के प्रतिक्रिया स्वरूप घर्षण बल कार्य करत है। इसी आधार पर न्यूटन ने क्रिया प्रतिक्रिया का नियम प्रतिपादित किया है।
प्रश्न-8- सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है, क्योंकि--?

A-   बर्फ सड़क से सख्त होती हैं
B-    सड़क बर्फ से सख्त होती हैं
C-    जब हम अपने पैर से धक्का देते हैं तो बर्फ कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती हैं
D-   बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता हैं

उत्तर व्याख्या- सड़क पर चलने में हमे आसानी इसलिए होती हैं क्योंकि पृथ्वी पर उसकी सतह खुरदरी होने के कारण घर्षण बल उत्पन्न होता हैं। उसकी सतह खरदरी होने के कारण ही हम उस पर पैर टिका कर पृथ्वी को पीछे ढकेलते हैं औऱ न्यूटन के तृतीय नियम के अनुसार हम आगे बढ़ जाते हैं। इसके विपरीत बर्फ में सड़क की अपेक्षा  घर्षण कम होने के कारण उस पर चलना सड़क पर चलने की तुलना में कठिन होत हैं।

प्रश्न-9- निम्नलिखित कथन तथा उसके निकाले गए निष्कर्ष पर विचार विमर्श करिए तथा बताइए कि कौन सा निष्कर्ष सही हैं?

कथन—भरी हुई गाड़ी को चलाने में उसे चलायमान ऱखने के लिए आवश्यक ताकर से अपेक्षाकृत अधिक ताकत से धक्का देना पड़ता हैं।

निष्कर्ष--
A-   किसी चलायमान वस्तु का भार कम होता हैं
B-    प्रारंभ में पहिए फिसलने लगते हैं
C-    एक बार गाड़ी चल पड़ने के बाद घर्षण कम होता हैं
D-   अभ्यास से निपुणता प्राप्त होती हैं

उत्तर व्याख्या- भरी हुई गाड़ी को चलाने मे उसे चलायमान रखने के लिए आवश्यक बल से अपेक्षाकृत अधिक बल लगाना पड़ता है क्योंकि एक बार गाड़ी चल देने के बाल घर्षण कम होता हैं

सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर- Gk question in Hindi

प्रश्न-10- एक मनुष्य स्थिर नाव से पांच मीटर प्रति सेकंड की चाल से कूदा औऱ नाव 0.5 मीटर प्रति सेकंड की चाल से खिसकी। बताएं कि नाव का द्रव्यमान मनुष्य के द्रव्यमान का कितना गुना हैं?

A-   5.5 गुना
B-    2.5 गुना
C-    10 गुना
D-   4.5 गुना
     
प्रश्न-11- एक ट्रक एक कार और एक मोटर साइकिल की गतिज ऊर्जाएं समान है, यदि समान अवरोधक बल बगाए जाएं और वे क्रमशः X, Y, Z दूरी पर रुकें हो तो----?
A-   X>Y>Z
B-    X=Y=Z
C-    X<Y<Z
D-   ये सभी

उत्तर व्याख्या- यदि किन्हीं वस्तुओं की गतिज ऊर्जा समान है औऱ उन पर समान अवरोधक बल लगाए जाएं तो वे समान दूरी पर ही रुकेंगी। अतः X, Y, Z आपस में बराबर होंगे

प्रश्न-12-  यदि व्यक्ति कार में जो विराम में बैठा है सड़क से कार के चार पहियों मे से प्रत्येक पर प्रतिक्रिया R हैं, जब कार सीधी समतल सड़क पर चलेगी तो अग्र पहियों में प्रत्येक पर प्रतिक्रिया में क्या परिवर्तन आएगा?

E-     यह R से कम होगा
F-      यह R से अधिक होगा
G-    यह R के बराबर होगा
H-    यह सड़क के पदार्थ पर निर्भर करेगा।

उत्तर व्याख्या- किसी वस्तु मे गतिज घर्षण अवलम्ब प्रतिक्रिया के समानुपाती तथा स्थैतिज घर्षण से कम होत है।

प्रश्न-13- तेल से भरा हुआ एक टैंकर समतल सड़क पर आगे की ओर एकसमान त्वरण से जा रहा हैं तेल का मुक्त पृष्ठ क्या हैं?

E-    क्षैतिज बना रहेगा
F-     क्षैतिज से इस प्रकार आनत होता कि पिछले सिरे पर कम गहराई होगी।
G-   क्षैतिज से इस प्रकार आनत होगा कि पिछले सिरे पर अधिक गहराई होगी।
H-   परवलीय वक्र का आकार लेगा।

उत्तर व्याख्या- समतल सड़क पर समान त्वरण से गति करने के कारण टैंकर मे उपस्थित तेल का मुक्त पृष्ठ तनाव के कारण परवलीय वक्र का आकार ग्रहण कर लगा।

प्रश्न-14- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए---एक तीक्ष्ण वृत्ताकार पथ पर तीव्र गति से जाता हुआ 4-पहियों वाला वाहन

1-    बाहरी पहियों पर उलटेगा
2-    अदंर के पहियों पर उलटेगा
3-    बाहर की तरफ फिसलेगा
4-    अंदर की तरफ फिसलेगा

E-    1 और 3 सही है
F-     2 और 4 सही हैं
G-   2 औऱ 3 सही हैं
H-   उपरोक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर व्याख्या- यदि कोई गाड़ी वांछित चाल के सापेक्ष तेज चल रही है तो वह मोड़ पर बाहर की ओर को फिसलने लगती है परन्तु तब घर्षण बल भीतर की ओर लगकर अतिरिक्त अभिकेन्द्रीय बल प्रदान कर देता हैं

प्रश्न-15- निम्नलिखित में से किसने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था कि सभी वस्तुएं पृथ्वी की ओर गुरूत्वाकर्षित होती है?

E-    आर्यभट्ट
F-     ब्रह्मगुप्त
G-   वराहमिहिर
H-   बुद्धगुप्त

उत्तर व्याख्या- ब्रह्मगुप्त गुप्तोत्तर कालीन वैज्ञानिक थे इन्होंने ब्रह्म सिद्धान्त की रचना की तथा सर्वप्रथम यह बताया था कि पृथ्वी सभी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad